
#लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होगा। तीसरे चरण में देश की 93 और यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। देश में लगभग 120 महिलाओं समेत कुल 1300 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज
वहीं अमित शाह, डिंपल यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज मैदान में हैं। यूपी की बात करें तो तीसरे चरण में संभल, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, एटा, आंवला, बरेली और बदायूं समेत कुल 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..
तीसरे चरण में मुलायम सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर लगी है। मैनपुरी से डिंपल यादव अपनी परंपरागत सीट पर यूपी के मंत्...