विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय पर विकास भवन में आज यहां छात्राओं को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास भवन बांदा का भ्रमण करने आए करवई इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विकास भवन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यह जानकारी चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने दी।
विकास भवन में कालेज के छात्र-छात्राओं ने जानी विकास योजनाएं
छात्र-छात्राओं ने विकास भवन के विभिन्न विभागों का विजिट किया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी से गांव में चल रहीं विभिन्न योजनाओं के विषय में जाना। हांलाकि आज विकास भवन में अधिकांश अधिकारी प्रभारी मंत्री की मीटिंग में चले जाने के कारण उपस्थित नहीं थे।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी
उनके कार्यालय में विभिन्न कर्मचारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। उप...