Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: योगीआदित्यनाथ

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया। जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा रक्षा मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। ग्रीन कारिडोर को जनता को समर्पित करने के लिए झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना.. उत्तर प्रदेश के कई अन्य मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। बताते चलें कि ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है। इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ये भी पढ़ें: सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां.. https://samarneetinews.com/up-bjp-preparing-for-major-changes-in-organization-...
यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..

यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी भाजपा संगठन में 2027 चुनावों से पहले बड़े बदलाव की तैयारी है। भाजपा में डेढ़ दशक बाद अब प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की आहट है। दरअसल, 2010 से अबतक यूपी भाजपा संगठन में कई पदाधिकारी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और प्रवक्ता पदों पर हैं। वहीं इस अवधि में 7 प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके हैं। मगर यूपी भाजपा संगठन में अधिकांश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनी है। नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बदलाव को लेकर गंभीर हालांकि, विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन में बड़े फेरबदल पर काम कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अबकी बार यह बदलाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देगा। ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति संगठन में इस बड़े बदलाव के लिए जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान है। दरअसल बी...
यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई। कैबिनेट की बैठक में बांदा में दुग्ध डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट प्रस्ताव में बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। कैबिनेट फैसले के अनुसार बांदा में यह प्लांट जल्द स्थापित होगा। यूपी कैबिनेट का अहम फैसला इसी तरह झांसी में पहले से स्थापित 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट का और विस्तार किया जाए। अब इस प्लांट को 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग  इन परियोजनाओं के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लि. को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। इतना ही नहीं कैबिनेट ने इस कंपनी को नियम के अनुसार सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को...
सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर आ गया है। 5 मार्च को मुख्यमंत्री योगी नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर से ही कानपुर थे। 100 करोड़ की कीमत वाला अगस्ता हेलीकाॅप्टर अब सुर्खियों में आया। सीएम योगी के नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर में कई खूबियां हैं, जो इसे दूसरे हेलीकाॅप्टर्स से खास बनाती हैं। इटली से खरीदा गया, 100 करोड़ है कीमत दरअसल, यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली से अत्याधुनिक अगस्ता हेलीकाॅप्टर खरीदा है। यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह अगस्ता हेलीकाॅप्टर शामिल हो चुका है। ये भी पढ़ें: दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन यह हेलीकाॅप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को लेकर उड़ने में सक्षम है। यह हेलीकाॅप्टर 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। खराब मौसम और...
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में संघ-भाजपा का 2027 के चुनावों पर गहन मंथन हुआ। संघ-भाजपा के दिग्गजों ने मंथन कर बुंदेलखंड की खोई सीटों को वापस पाने की रणनीति पर भी चर्चा की। संघ के दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संगठन के बड़े नेताओं ने 2027 के चुनावों को लेकर रणनीति बनी। संघ-भाजपा की अहम बैठक में सीएम योगी भी 2024 की हार को ध्यान में रखते हुए 2027 के लिए नया रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र भी दिया गया। पार्टी में आंतरिक कलह को खत्म करने और खोई सीटों को वापस पाने पर जोर रहा। ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में सीएम योगी भी शामिल हुए। दरअसल, यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभ...
यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में संयुक्त निदेशक को बर्खास्त कर दिया गया है। योगी सरकार ने यह बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त निदेशक शेषनाथ पांडेय को बर्खास्त कर दिया गया है। पांडे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक थे। यह कार्रवाई वित्तीय-प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में की गई है। मदरसे में एक पद पर दो को भुगतान.. बताते हैं कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट, अभिलेखीय साक्ष्य और संबंधित अधिकारी के जवाब के आधार पर कार्रवाई की गई है। साथ ही इसमें लोक सेवा आयोग की सहमति भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें: UP: कोऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ का घोटाला-प्रबंधक और कर्मचारी होंगे बर्खास्त बर्खास्त अधिकारी शेषनाथ पांडेय पर 15 आरोप लगे थे। इनमें से 14 सिद्ध पाए गए हैं। आरोप है कि एक मदरसे में सेवा समाप्त व्यक्ति के लिए बिना वैध पुनर्नियुक्ति आदेश वित्तीय अनुमोदन बहाल कर वेतन भुगतान के  आदेश दिए। एक पद पर...
यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..

यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को 11 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा ने यूपी में 11 नए जिला अध्यक्षों की पूरी सूची जारी की है। इसे यूपी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। दीपक मौर्य बने गोरखपुर जिलाध्यक्ष भाजपा के 11 जिलाध्यक्षों में सीएम योगी के जिले गोरखपुर के जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। गोरखपुर में दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नए 11 जिलाध्यक्षों में अयोध्या, शामली, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, सहारनपुर, बागपत, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, अयोध्या महानगर, गोरखपुर और मिर्जापुर के अध्यक्ष शामिल हैं। बताते चलें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है। यहां पढ़ें पूरी सूची ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप...
सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी रविवार को अपने विदेश दौरे पर जापान-सिंगापुर रवाना हो चुके हैं। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री समेत 18 अन्य लोग भी गए हैं। बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ चार दिन की विदेश यात्रा के दौरान सिंगापुर और जापान गए हैं। आपसी सहयोग को बढ़ाने का उद्देश्य सीएम योगी 22 फरवरी से 24 फरवरी तक सिंगापुर की अधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद जापान जाएंगे। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी हैं। इसके अलावा सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद समेत कुल 18 लोगों की टीम है। मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच आर्थिक, संस्थागत और क्षेत्र-विशेष में सहयोग को बढ़ाना है। ये भी पढ़ें: यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम https://samarneetinews.com/up-bring-1...
यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 100 विधायक लाओ..CM बन जाओ.., अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को यह ऑफर दिया है। अखिलेश यादव के '100 विधायक लाओ..CM बन जाओ' के ऑफर यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है। उधर, सीएम योगी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले ही सपा मुखिया ने दोनों डिप्टी सीएम को 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ का ऑफर दे डाला। UP में मची पाॅलिटिकल हलचल अखिलेश यादव के इस बयान से यूपी की पाॅलिटिक्स में तेज हलचल मची है। मुख्यमंत्री योगी चार दिन के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि, सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान बेहद सुर्खियों में आ गया है। लखनऊ में प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने यह बयान दिया है। कहा-ऑफर सिर्फ चार ही दिन अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी डिप्टी सीएम जो 100 विधायक लाएगा, विपक्ष उसे पूरा समर्थन देगा। उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दो...
सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि शिक्षामित्रों को अब 10 हजार की बजाय 18 हजार प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी घोषणा की है कि अनदेशकों को 9 की जगह 17 हजार मानदेय दिया जाएगा। 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को होगा फायदा इस बढ़े हुए मानदेय का भुगतान अप्रैल से किया जाएगा। इस घोषणा से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और करीब 25 हजार अनुदेशकों को लाभ होगा। सीएम योगी ने आज यह घोषणा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान की है। ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें.. https://samarneetinews.com/upbudget2026-yogigovernment-presented-budget2026-scooties-for-girlstudents/  ...