यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 2026 की 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा व 12वीं की परीक्षा शिखा वर्मा ने टाॅप किया है। दोनों टाॅपर छात्राएं सीतापुर जिले की हैं। यूपी बोर्ड 2026 में 10वीं और यूपी बोर्ड 2026 की 12 की परीक्षाओं में दो बेटियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। दोनों छात्राएं सीतापुर जिले की रहने वाली हैं।
सीतापुर की हैं दोनों टाॅपर बेटियां
सीतापुर की बेटी शिखा वर्मा ने 12वीं में टाॅप किया है। शिखा वर्मा सीतापुर के पहला में स्थिति बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज की छात्रा हैं। टाॅपर शिखा वर्मा को यूपी बोर्ड 2026 की 12वीं की परीक्षा में कुल 97.60% अंक मिले हैं।
कशिश वर्मा को 10वीं में 97.83%
वहीं 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा ने टाॅप किया है। कशिश वर्मा को यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83% अंक मिले हैं। ...
