लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास बुधवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती कार के आगे खड़ी हो गई तो युवक चालक कार के बोनट पर उसे घसीटता हुआ ले गया। हालांकि, कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी तो युवती उतरकर किनारे हुई। युवती ने बाद में पुलिस को बताया कि उसके परिचित युवक ने उसे कार से टक्कर मारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने कही प्रेम संबंध की बात
जानकारी के अनुसार, युवती का कहना है कि वह शहनवाज अली नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची। वहां शहनवाज अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से पहुंचा।
ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें
युवती का कहना है कि उसने अन्य युवतियों से संबंध...
