Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौसम

बांदा में बाढ़, डीआईजी-कमिश्नर और DM-SP ने किया क्षेत्रों का दौरा-दिए जरूरी निर्देश

बांदा में बाढ़, डीआईजी-कमिश्नर और DM-SP ने किया क्षेत्रों का दौरा-दिए जरूरी निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाढ़ के हालात हैं। यहां केन नदी और यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर से भी ऊपर पहुंच गया है। कई गांवों में पानी घुस गया है। आज आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही डीएम जे.रीभा और एसपी पलाश बंसल ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने पैलानी से लेकर मर्का तक देखे हालात आयुक्त और डीआईजी ने पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा पुल केन नदी के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। वहां स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसी तरह जिलाधिकारी श्रीमति रीभा और पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने औगासी पुल (मरका) के पास बाढ़ के तेज बहाव की स्थिति का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, ग्राम प्रधान के साथ सुरक्षा उपायों एवं राहत कार...
बांदा में लड़की पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही गई जान

बांदा में लड़की पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक किशोरी संगीता की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना उस समय हुई जब 15 साल की संगीता खेत पर धान की बाली लगाने में अपने परिजनों का हाथ बंटा रही थीं। माता-पिता का हाथ बंटा रही थी संगीता जानकारी के अनुसार, ओरहा के कल्लू की बेटी संगीता (15) आज शनिवार दोपहर खेतों में बोई धान बेड़ लगा रही थीं। अचानक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गईं। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर नायाब तहसीलदार शिवम कुमार और एसआई बालमुकुंद शुक्ला मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें: Banda: कानपुर में ATM तोड़कर 1.38 करोड़ कैश पार करने वाले 5 शातिर बांदा पुलिस के हत्थे चढ़े  https://samarneetinews.com/major-accident-on-jhansi-mirzapur-highway-5-dead-and-6-injured/ https://samarneetin...
यूपी में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, पढ़ें! अपने जिले के मौसम का अनुमान

यूपी में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, पढ़ें! अपने जिले के मौसम का अनुमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यूपी के 40 जिलों में बिजली गिरने और 14 जिलों में आंधी के साथ बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 50 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सभी को सचेत किया है। बताते चलें कि गुरुवार को भी लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चली थीं। यहां गिर सकती है बिजली-अलर्ट आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, बारिश के साथ तेज हवाएं भी.. भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरख...
UP: आज से करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

UP: आज से करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से फिर मौसम बदलेगा। अगले 3 दिनों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 27 फरवरी से 1 मार्च तक यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से पश्चिमी यूपी के मेरठ में बारिश की संभावना है। फिर 27 मार्च  से 1 मार्च तक यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, फर्रुखाबाद, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCT...
झांसी-जालौन में दो दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

झांसी-जालौन में दो दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड में बारिश का कहर जारी है। पिछले 48 घंटों से झांसी और जालौन में बारिश जारी है। झांसी और जालौन में जगह-जगह जलभराव है। जालौन में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे वहां से होने वाला आवागमन ठप है। उधर, बांदा में भी बरसात जारी है। बीते 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश रेलवे के अधिकारियों के आवासों में भी पानी घुसा है। जानकारी के अनुसार झांसी की तरह ही 48 घंटे बाद भी जौलान में बारिश जारी है। जिले में चारों तरफ पानी ही पानी भरा है। कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट चुका है। लगातार बारिश से शहर की नालियां, नाले उफान मार रहे हैं। बांदा में भी रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। ये भी पढ़ें : झांसी-ललितपुर हाइवे पर हादसा, बस ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, 29 यात्री घायल-16 गंभीर     ...
Weather : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट

Weather : यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में प्री मानसूनी बरसात अपना असर दिखा रही है। अभी तक जिन इलाकों में प्री मानसून बारिश नहीं हुई थी, वहां भी सोमवार को झमाझम बरसात हो गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब ऐसा मौसम जारी रहेगा। इसी बीच किसी भी समय प्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। जल्द ही मानसून की होगी एंट्री आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार फिलहाल मानसून सोनभद्र जिले के बिल्कुल पास ठहरा है। जल्द ही इसकी प्रदेश के दूसरे हिस्सों में एंट्री होगी। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को यूपी में सुबह 8.30 बजे तक कुल 1.2 मिमी औसत बरसात हुई। यूपी के कासगंज में सबसे ज्यादा 8.7 मिमी बारिश हुई। इन जिलों आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिे आंधी-वज्रपात की चेतावनी जारी की है। ...
यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे खुलेंगे

यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे खुलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के परिषदीय विद्यालयों का समय सोमवार से बदल जाएगा। अब सोमवार 12 फरवरी से स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। शासन ने मौसम ठीक होने के बाद यह फैसला लिया है। बताते चलें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए 23 जनवरी से परिषदीय विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे हो गया था। मौसम विभाग ने 12 से जताई है बारिश की संभावना अब मौसम खुलने के साथ समय फिर बदला गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि 12 फरवरी से परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्व में तय समय यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 12 फरवरी के प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें : UPNews : ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग सवारी पर हमला कर जान ली, 19 को बेटे की शादी..  ...
UP Weather : अभी इतने दिन और सताएगी ठंड.., शीतलहर-गलन का कहर रहेगा जारी

UP Weather : अभी इतने दिन और सताएगी ठंड.., शीतलहर-गलन का कहर रहेगा जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर कहर बरपा रही है। राजधानी लखनऊ का भी यही हाल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को हल्की धूप तो निकलेगी, लेकिन पछुवा हवा ठंड बढ़ाएगी। 40 से ज्यादा जिलों में कहर बरपाएगी ठंड मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि राजधानी समेत पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में ठंड का कहर जारी रहेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। https://samarneetinews.com/youth-arrested-for-making-abusive-remarks-on-actress-sonakshi-sinha/ मेरठ समेत पश्चिम के कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा। कुल मिलाकर मौसम विभाग ने एक सप्ताह मौसम का यही हाल रहने की उम्मीद जताई है। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूनिवर्सिटी की छात्रा...
Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में अभी ठंड थोड़ा और सताएगी है। सुबह-शाम ठंड सताने का काम करेगी। वहीं पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फवारी से पछुआ (हवा) की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इधर, कुछ दिन खिली धूप और खुले मौसम काफी राहत दी। बुधवार से फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा अभी और गिरेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन के पारे में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 जनवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी हो चुकी है। ये भी पढ़ें : प्यार में खूनी खेल, श...
UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..

UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बर्फीली हवाओं से उत्तर प्रदेश के कई इलाकें कांप उठे हैं। खासकर पश्चिमी यूपी में ठंड से हाल बेहाल हो गया है। वहीं आगरा में तापमान सबसे कम 3.8 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश का यह हिस्सा गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में है। कुछ इलाकों में रविवार को पारा जबरदस्त ढंग से नीचे रिकार्ड किया गया। आगरा में पारा 3.8 डिग्री न्यूनतम रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक ठंड रहेगी। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार अलीगढ़ में रविवार को 5.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ। वहीं मेरठ में रविवार को न्यूनतम 5.3 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5, उरई में 5.2 और झांसी में भी ...