महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब
समरनीति न्यूज, डेस्क : कभी-कभी पढ़े लिखे लोगों के साथ भी ठगी की ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि जिनपर एकाएक यकीन करना संभव नहीं होता। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो ठगों ने एक महिला कर्मचारी को अपने जाल में ऐसा फांसा कि उन्होंने ठगों को 80 हजार की नगदी और जेबर तक दे डाले। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि 101 कदम चलकर जाओ तो आगे देवी मिलेंगे, बिना डरे लौट आना। वापस लौंटी तो ठग रुपए लेकर चंपत हो चुके थे। तब महिला को एहसास हुआ कि उनको बेवकूफ बनाकर ठगा जा चुका है। अब पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। यह घटनाक्रम राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर शहर में हुआ।
बातों में उलझाकर ठगा
बताया जाता है कि शहर आनंद नगर मोहल्ले की रहने वाली माया देवी सिंचाई विभाग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह अपने घर के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थीं। इसी बीच उनको दो ल...