मनचले ने महिला सिपाही से पूछा, इतनी पतली सी हो, राइफल कैसे संभालती हो, और फिर..
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन अब एक थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मनचले ने महिला सिपाही पर ही टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। हालांकि, महिला सिपाही ने उसकी जमकर धुनाई की और बाद में फोर्स बुला लिया। आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला यूपी के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाले मनचले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का मामला
बताया जाता है कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक गली से गुजर रही महिला सिपाही पर मनचले ने टिप्पणी कर दी। मनचले ने कहा कि देखने में इतनी दुबली-पतली हो, राइफल कैसे संभालती होगी। महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ा और उसकी धुनाई शुरू क...