Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मथुरा

मथुरा में लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही विवादों से घिरीं सांसद एवं अभिनेंत्री हेमा मालिनी

मथुरा में लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही विवादों से घिरीं सांसद एवं अभिनेंत्री हेमा मालिनी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मथुराः स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं जन सुविधाकेंद्र का लोकार्पण करने के साथ ही नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। एक का कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमा मालिनी के साथ इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस शौचालय का निर्माण हृदय योजना के अंतर्गत किया गया है। इस शौचालय से देश ही नहीं विदेशों से भी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इसका निर्माण श्री कृष्ण जन्म भूमि के पास कराया गया है। यह काफी भव्य शौचालय है। दरअसल,  खास बात यह है कि इस शौचालय में एयरपोर्ट स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन बेंडिंग मशीन, शू पालिश करने वाली मशीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इतना ही नहीं शिशुओं के साथ आने वाली मां को अलग से स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही शिलान्यास के दौरान चप्पल पहनकर पूजा ...
मथुरा-गौतमबुद्धनगर अपर पुलिस अधीक्षक बदले, 5 और इधर से उधर

मथुरा-गौतमबुद्धनगर अपर पुलिस अधीक्षक बदले, 5 और इधर से उधर

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने सूबे के सात अपर पुलिस अधीक्षकों (पीपीएस) के तबादले किए हैं। इनमें प्रीतिबाला गुप्ता को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अबतक वह एएसपी क्राइम, जिला गौतमबुद्धनगर में तैनात थीं। उनके स्थान पर आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार (प्रथम) को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। एएसपी निहारिका शर्मा को उपसेना नायक, एसडीआरएफ (लखनऊ) के पद पर भेजा गया है। वहीं हाथरस से एएसपी अरविंद कुमार को उप सेनानायक, 49 वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर बनाकर भेजा गया है। मथुरा में तैनात एएसपी (सुरक्षा) सिद्धार्थ वर्मा को हाथरश का एएसपी बनाया गया है। उनके स्थान पर अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष जांच रहे ज्ञानेंद्र सिंह को भेजा गया है। वाराणसी में एडीजी जोन के स्टाफ अफसर रहे अपर पुलिस अधीक्षक रहे राजेश श्रीवास्तव को बागपत का अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है...