Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा को झटका

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी में उप चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और गोसाईंगंज वार्ड सदस्य विजय बहादुर यादव ने भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ कई नेताओं और ग्राम प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश कार्यालय में खुद सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में विजय बहादुर यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले जिला पंचायत चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं पहली बार लखनऊ में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में विजय बहादुर की अहम भूमिका रही थी। यही वजह है कि बीजेपी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम...
बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजपा को दिया तगड़ा झटका..

बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजपा को दिया तगड़ा झटका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : चुनावी माहौल में बुंदेलखंड के एक पूर्व मंत्री की घर वापसी ने भाजपा को तगड़ा झटका दे डाला है। इसका असर पूरे यूपी के माहौल पर पड़ने वाला है। दरअसल, बसपा से भाजपा में आए झांसी से विधायक और यूपी के पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने दोबारा बसपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने बसपा में अपनी घर वापसी घोषणा भी कर दी है। रतनलाल अहिरवार का झांसी से मैदान में उतरना तय  उनकी वापसी से यह तय है कि अहिरवार आने वाले चुनावों में झांसी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस दौरान चंद घंटे पहले ही भाजपा का दामन छोड़ने वाले  रतनलाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास व्यापारी, अल्पसंख्यक और दलितों की समस्याओं का कोई हल नहीं है। ये भी पढ़ेंः भाजपा सांसद के दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र नेताओं समेत 12 नामजद व कई अज्ञात पर म...