Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

यूपी में SC/ST आयोग का गठन, यह पूर्व विधायक बने अध्यक्ष..

यूपी में SC/ST आयोग का गठन, यह पूर्व विधायक बने अध्यक्ष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग का गठन हुआ है। सरकार ने बाराबंकी के रहने वाले पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया है। गोरखपुर के बेचन राम और सोनभद्र के जीत सिंह खरवार आयोग के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 सदस्य भी आयोग में नामित हुए हैं। ये 16 सदस्य भी हुए नामित इन सदस्यों में लखनऊ के रमेश कुमार तूफानी, कानपुर के रमेश चंद्र, हमीरपुर के शिवनारायण सोनकर, सहारनपुर के महिपाल वाल्मीकि, आजमगढ़ के तीजाराम, गोंडा की अनिता गौतम, मऊ के विनय राम, मेरठ के हरेंद्र जाटव व नरेंद्र सिंह खजूरी शामिल हैं। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/up-former-bjp-mla-neelamkarwariya-passesaway/ इसके साथ ही बरेली के संजय सिंह व उमेश कठेरिया, आगरा के दिनेश भारत, औरेया की नीरज गौतम, भदोही के मिठाई लाल, कौशाम्बी के जितेंद्र कुमार, अंबेडकर नगर क...
बांदा में इन स्कूलों के वाहनों पर कार्रवाई, 4 का चालान, 1 की बस सीज

बांदा में इन स्कूलों के वाहनों पर कार्रवाई, 4 का चालान, 1 की बस सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ प्राइवेट स्कूल बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। संचालकों की लापरवाही स्कूल से लेकर सड़कों तक जारी है। वाहनों की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। बांदा के आरटीओ विभाग ने कार्रवाई की है। आरटीओ विभाग के अधिकारी ने बताया कि.. 4 स्कूल वैन का चालान काटा गया है। एक स्कूल बस को सीज कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक स्कूल बस बिना परमिट चल रही थी। आरटीओ विभाग के अधिकारी राम सुमेर यादव ने बताया कि बांदा शहर के अतर्रा चुंगी पर वाहनों की चेकिंग की। https://samarneetinews.com/banda-teacher-beats-child-and-breaks-his-hand-angry-father-beats-up-teacher/ चेकिंग में स्कूल वाहनों को चेक किया गया। एक स्कूल बस को परमिट न होने के कारण मंडी समिति चौकी कालुकुंआ में सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 4 वैन का चालान काटा गया। इनमे...
Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर शिवपूजन तो ट्रैक्टर से कुचलकर राजेंद्र की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटों में बांदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव शिवपूजन (35) गुरुवार शाम रेलवे लाइन से पैदल डिंगवाही की ओर जा रहे थे। कोतवाली के रेउना से जुड़ा मामला पीछे से आई ट्रेन के चालक ने काफी हार्न बजाया, लेकिन वह सुन नहीं पाए। समय रहते न हटने से तेज धक्के से वह छिटक कर दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। https://samarneetinews.com/banda-12th-girlstudent-hangs-herself-serious-allegations-on-schoolteacher/ बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई दानी प्रसाद का कहना है कि वह चार भाइयों में छोटे थे। बिसंडा के शिव गांव की दूसरी घटना उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के राजेंद्र प्रसाद (22) ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी तीन सालियां घायल हो गईं। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के विश्राम सिंह (32) गुरुवार देर शाम अपनी साली सोनू (24), रुचि (21) और भांजी मुस्कान (17) को बाइक से लेकर बांदा आ रहे थे। करबई गांव के सामने हुई घटना बताते हैं कि रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र में करबई गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चारों लोग बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से विश्राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठीं सोनू, रुचि और मुस्कान गंभीर घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। https://samarneetinews.com/in-banda-d...
UP : छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल टीचर-प्रबंधन पर पिता के ये गंभीर आरोप..

UP : छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल टीचर-प्रबंधन पर पिता के ये गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने एक स्कूल टीचर-प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के जरैली कोठी का मामला जानकारी के अनुसार, शहर के जैरैली कोठी मोहल्ले के रहने वाले कुंवर सिंह की बेटी सुमत (17) 12वीं की छात्रा थीं। वह शहर के एक इंटर कालेज में पढ़ती थीं। बताते हैं कि बीती रात छात्रा ने फांसी लगा ली। बड़ी बहन ने बहन को लटकते देखा तो चीख पड़ी। परिवार के लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..   तबतक सुमत की सांसें...
UP : शादी के 2 महीने बाद ही पूजा की मौत, ससुराल पक्ष पर पिता के गंभीर आरोप

UP : शादी के 2 महीने बाद ही पूजा की मौत, ससुराल पक्ष पर पिता के गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 22 साल की पूजा की शादी के मात्र दो महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल, शादी के मात्र दो महीने बाद ही उसकी मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर, पुलिस ने घटना की जांच की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। फतेहगंज क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के जबरापुर गांव के मजरा कलवरिया पुरवा के रहने वाले जमुना की पत्नी पूजा (22) का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के चचेरे जेठ रामकरण ने बताया कि पूजा की शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी। https://samarneetinews.com/in-banda-daughter-in-law-murder-her-mother-in-law-by-hitting-on-head/ जेठ का कहना है कि फोन प...
UP : नवविवाहित प्रियांशी की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

UP : नवविवाहित प्रियांशी की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नवविवाहित प्रयांशी (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने घटना को सुसाइड बताया है। मायके पक्ष ने दहेजहत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दहेज में बाइक मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप जानकारी के अनुसार, नरैनी क्षेत्र के बडैछा गांव के अवधेश की पत्नी प्रियांशी (19) का शव फांसी पर लटकता मिला। पति का कहना है कि प्रियांशी अपनी चचेरी बहन के घर करतल जाने की जिद्द कर रही थीं। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/in-banda-horrificaccident-3-youth-crushed-by-truck-all-three-died/ मना करने पर झगड़ा हुआ और पत्नी ने फांसी लगा ली। वहीं मृतका के ताऊ महेश साहू का कहना है कि प्रियांशी की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप ल...
UP : अस्पताल में फांसी लगाकर स्वास्थ कर्मी ने दी जान, यह वजह..

UP : अस्पताल में फांसी लगाकर स्वास्थ कर्मी ने दी जान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक स्वास्थ कर्मी का शव फांसी पर लटकता मिला है। बताते हैं कि स्वास्थ कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना का कारण पत्नी से पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिर दो डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। जसपुरा स्वास्थ केंद्र का मामला जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के शिवचरन प्रजापति (38) पुत्र रचकू प्रजापति ने रविवार रात सीएचसी जसपुरा में फांसी लगा ली। बताते हैं कि घटना के कुछ ही देर बाद पत्नी समेत परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें : Banda : एक चप्पल के लिए 3 मौतें, लोग भूले नहीं वो मंजर.. परिजनों ने आनन-फानन फंदा काट कर उन्हें नीचे उतारा। जीवित होने की संभावना में स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों को द...
Banda : एक चप्पल के लिए 3 मौतें, लोग भूले नहीं वो मंजर..

Banda : एक चप्पल के लिए 3 मौतें, लोग भूले नहीं वो मंजर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रविवार को हुई घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। एक चप्पल के चक्कर में तीन युवकों की जान चली गईं। लोग घटना को भूला नहीं पा रहे हैं। तीनों परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। दरअसल, सबकुछ इतने चौंकाने वाले घटनाक्रम में हुआ कि कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है। एक चप्पल के लिए एक-एक कर तीन लोग काल के गाल में समा गए। मौके की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। यह है पूरी घटना बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र के बड़ागांव में मोहनलाल पटेल का निजी कुआ है। उसमें लगी गाटर को अनिल पटेल (40) काट रहे थे। तभी उनकी एक चप्पल कुएं में गिर गई। कुआ सूखा है और खतरे की कोई बात नहीं लगी तो उसे निकालने के लिए वह रस्सी के सहारे उसमे उतर गए। बतातें कि जैसे ही उतरे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए गांव के संदीप वर्मा (21) पुत्र...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुलतानपुर डकैती कांड में यूपी एसटीएफ ने एक और एनकाउंटर किया है। मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया यह मामला आज सोमवार को फिर सुर्खियों में आ गया। एसटीएफ ने लखनऊ से सटे उन्नाव में सुल्तानपुर डकैती कांड के बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मार गिराया। बताते हैं बदमाश अनुज पर एक लाख का ईनाम था। उन्नाव में आज सुबह हुआ एनकाउंटर जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में सर्राफ भरत जी सोनी के यहां बीती 28 अगस्त को बड़ी डकैती पड़ी थी। इस मामले में अमेठी के मोहनगंज के जनापुर का रहने वाला बदमाश अनुज प्रताप सिंह वांछित था। आज सुबह लखनऊ एसटीएफ व उन्नाव पुलिस की टीम ने अचलगंज के कोलुहागाड़ा के पास घेर लिया। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/encounter-in-up-absconding-criminal-mangesh-of-bullion-robbery-killed/ बताते हैं कि गोलीमारी में बदमाश मारा गया। यह ...