Sunday, February 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जलशक्ति मंत्री ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत बांदा के ककनारे बाबा, कस्बा पैलानी में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर हुआ। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट पूरी दुनिया पर है। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। साथ ही जल संचयन पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू भी मौजूद रहे। साथ में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम नागेंद्र प्रताप, डीएफओ अरविंद कुमार और एडीएम...
बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत

बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मरने वाला बाराबंकी का था। यह हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के पांडेपुरवा निवासी साहेब बक्श यादव का बेटा शिव नारायण (19) ट्रक चलाता था। सोमवार रात बालू लादने जा रहा था। आगे वाले ट्रक के अचानक ब्रैक से हादसा दो ट्रक आगे-पीछे चल रहे थे। बताते हैं कि आगे वाले ट्रक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहा ट्रक उसमें जा घुसा। तिंदवारी पेट्रोलपंप के नजदीक हुए इस हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक शिव नारायण स्टेरिंग में फंस गया। बुरी तरह घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूदकर भागे युवक, दो किशो...
जालौन : बांदा जा रही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी, 3 रेफर

जालौन : बांदा जा रही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी, 3 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली से बांदा जा रही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में ट्रक में जा घुसी। जालौन में हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने घायलों को पास के स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दिल्ली से बांदा आ रहे थे तीनों लोग जानकारी के अनुसार दिल्ली के गली नंबर-3, द्वारिका से तीन लोग आल्टो कार से बांदा जा रहे थे। रास्ते में जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उनकी कार 205 किमी संख्या के पास आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (आगे पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/attention-passengers-all-trains-on-banda-kanpur-route-canceled-for-4-days/ वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूच...
लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में हुई हार की समीक्षा चल रही है। लखनऊ में दो दिन से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बोम्माराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष यानी बीएल संतोष बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मीटिंग की थी। आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की। बताते हैं कि इस बीच हार के कारणों पर चर्चा हुई। बांदा-बुंदेलखंड में बड़ी हार पर चिंतन कर्नाटक में संघ के हार्डलाइनर प्रचारक की छवि रखने वाले संतोष दो दिन से यूपी में हैं, यह खुद में बड़ी बात है। बीजेपी नेता संतोष जितना लोप्रोफाइल रहते हैं उतने ही बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के सामने बांदा-बुंदेलखंड में हुई बीजेपी की बड़ी हार का मुद्दा भी उठा। हार की वजह बु...
UP : बांदा में हाईटेंशन करंट से दो लाइन मैन झुलसे, दोनों भर्ती

UP : बांदा में हाईटेंशन करंट से दो लाइन मैन झुलसे, दोनों भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे दो लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के अशोक (30) और अमरइया के सुखबीर (28) तिंदवारी सब स्टेशन में संविदा लाइनमैन हैं।बताते हैं कि आज बुधवार दोपहर परसौड़ा गांव में https://samarneetinews.com/candle-march-of-engineers-in-banda-case-of-death-of-je-in-mp/ खंभे पर चढ़कर दोनों लोग फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी हाईटेशन करंट की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। दोनों नीचे आ गिरे। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में भीषण हादसा, पति समेत दो की मौत-पत्नी कानपुर रेफर    ...
Banda : बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, उरई के युवक की मौत 

Banda : बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, उरई के युवक की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक उरई के रहने वाले थे, जो परिवार के साथ चित्रकूट जा रहे थे। उरई से चित्रकूट जा रहा था कार से परिवार जानकारी के अनुसार उरई के विजय नगर के रहने वाले अतुल सोनी (38) मंगलवार को अपने बड़े भाई अलोक, भाभी ललिता, भतीजी प्रिया और दो भतीजों के साथ कार से चित्रकूट जा रहे थे। ये भी पढ़ें : UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से 100 से ज्यादा की मौत, CMYogi ने लिया संज्ञान, DGP रवाना   कार अतुल सोनी चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बांदा जिले में कार आनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर चोटें आने से अतुल की मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति ने अपनी कार से ...
बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में व्यस्तम इलाके में छात्रों पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोचिंग पढ़ने आए 4 छात्रों पर गुंडे किस्म के तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद तीनों चाकू मारने वाले वहां से भाग निकले। बताते हैं कि एक आरोपी को पीड़ितों ने किसी तरह पकड़ लिया। बारिश के बीच खून से लतपत घायल छात्र उसे जेल पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मटौंध से कोचिंग पढ़ने आए थे चारों छात्र जानकारी के अनुसार थाना कस्बा मटौंध के रहने वाले भरत मिश्रा, अंकित यादव, मनोज सिंह और पंकज रविवार को कोचिंग पढ़ने बांदा आए थे। बताते हैं कि चारों संकट मोचन रोड पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार खुटला मोहल्ले के रहने वाले जुनैद पठान, रजनीश वर्मा व राजाबाबू वहां पहुंचे। तीनों ने चाकुओ...
बांदा में अचानक बिगड़ी युवक की हालत, कुछ देर में तोड़ा दम, पुलिस ने..

बांदा में अचानक बिगड़ी युवक की हालत, कुछ देर में तोड़ा दम, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के पवई गांव के बच्चू (35) दोपहर को अपने पड़ोसी युवक संग किसी काम से गया था। बताते हैं कि वहां दुकान पर अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। फिर अचेत होकर गिर पड़ा। पड़ोसी युवक ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई राजाबाबू का कहना है कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार      ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के तिंदवारी में भीषण हादसा, दो ब...
BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बीएसए कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसे में एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय से एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, बांदा जिले में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार एंटी करप्शन टीम ऐसे रिश्वतखोरों को गिरफ्तार भी कर रही है। अब नया मामला बांदा के बेसिक शिक्षा विभाग से सामने आया है। बीएसए आफिस से अधिकारी की गिरफ्तारी हालांकि, बीएसए दफ्तर का हाल वैसे ही खराब है। अब रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रिटायर शिक्षिक को नोटिस भेज मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार विकास खंड नरैनी क्षेत्र में तैनात रहे शिक्ष...
बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। करंट लगने से एक 17 साल के लड़के अनुज की जान चली गई। परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। तभी मृतक की चाची और दादी को करंट के झटके लगे। तब उनको पता चला कि घर में करंट फैल चुका है। बालक की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं। सर्वोदय नगर में हुई घटना जानकारी के अनुसार सर्वोदय नगर में ओम प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनका 17 साल का बेटा अनुज आज सुबह घर के ऊपरी निर्माणाधीन हिस्से में पहुंचा। वहां घर की खिड़की को जैसे ही छुआ करंट के झटके से छत से नीचे आ गिरा। ये भी पढ़ें : UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा उपर से गिरे अनुज को देख परिवार के लोग दौड़े। लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि उसकी मौत छत से गिरने से हु...