
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।
परिजनों ने बताया आत्महत्या, लेकिन कारण अज्ञात
बताते हैं कि 24 वर्षीय संगीता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के एक साल का बच्चा भी है। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो
ये भी पढ़ें: बांदा में: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद
उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना कारण अज्ञात बताया जा रहा है। प...