Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में मां-बेटे की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

UP: मां-बेटे की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, हत्या का आरोप

UP: मां-बेटे की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक घटनाक्रम में मां और उनके 9 माह के बच्चे की जलकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना रविवार देर रात हुई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना थाना/कस्बा नरैनी में हुई। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप बताते हैं कि नरैनी कस्बे में रहने वाले सुभम दीक्षित की पत्नी अनु दीक्षित (28) और उनके 9 माह के बच्चे पार्थ की बीती रात जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके लिए अनु को प्रताड़ित किया करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा में जेल से छूटे दुष्क...