
बांदा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा-ये दिए जरूरी निर्देश
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा में बाढ़ संभावित और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने चिल्ला घाट के मदनपुर पंप नहर के तट पर यमुना नदी के जल प्रवाह का निरीक्षण किया।
पैलानी और चिल्ला क्षेत्र की स्थिति देखी
सिंचाई मंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व अधीक्षण अभियंता सिंचाई से संभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी ली। अभियंता ने उन्हें बताया कि पैलानी और सदर में अधिक बाढ़ की संभावना रहती है। मंत्री ने उन्हें इन क्षेत्रों में खास बचाव उपाय करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: UP: ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना..’ कविता पढ़ने वाले बरेली के टीचर पर मुकदमा
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यमुना एवं केन में जल प्रवाह पर निरंतर दृष्टि रखें। नदियों के कटान वाले स्थानों को चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर आवश्यक व्...