बांदा में डिप्टी सीएम बोले, महंगाई पर प्रदर्शन कांग्रेस की गंदी राजनीति
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को बांदा पहुंचे। यहां चिल्ली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही 2027 में चुनावी तैयारियों को लेकर कहा कि बंगाल की तरह हर जगह कमल खिलाना है।
सोना न खरीदने की अपील की
डिप्टी सीएम ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कहा कि देश के संकट के समय महंगाई को लेकर प्रदर्शन गंदी राजनीति है। इसके लिए जनता जवाब देगी। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि संकट की घड़ी में सोना न खरीदें। ऐसा करना संकट में देश का साथ देना और सबसे बड़ा समर्पण है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील
https://samarneetinews.com/akhileshyadavs-letter-to-banda-appeal-to-save-banda-on-e...

