Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर..

मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। एक एमबीबीएस की छात्रा ने अपने हाॅस्टल कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। किसी तरह से उसे कमरे से निकालकर इमरजेंसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से मचा मेडिकल कालेज में हड़कंप, कारण अबतक अज्ञात जानकारी के अनुसार छात्रा ऊषा भार्गव (23) पुत्री प्रभु राम भार्गव निवासी चुरु राजस्थान की रहने वाली थीं। वह 2020 बैच की एमबीबीएस छात्रा थीं। इस समय बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्रावास के कमरा नंबर-18 में रह रही थीं। बुधवार को दोपहर कमरे में उन्होंने फांसी लगा ली। हालांकि, चर्चा है कि जब उनको फंदे से उतारा गया, तबतक कुछ सांसें चल रही थीं। एएसपी,...
बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर

बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन में देर रात करीब 1 बजे सिपाहियों की बैरक का एक हिस्सा ढह गया। इससे वहां सो रहा एक सिपाही मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। सिपाही को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जवान के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। जरूरी कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें : Banda : सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..  जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस के बैरक का एक हिस्सा ढह गया। बैरक के बरामदे में सो रहे सिपाही सोनेलाल यादव ग...
पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक पति को अपनी पत्नी के अफेयर का विरोध करना काफी भारी पड़ा। पत्नी ने मायके पहुंचते ही भाई और प्रेमी समेत परिजनों को बुलाकर पति की पिटाई करा दी। पीड़ित पति ने किसी तरह अपने घर पर सूचना दी। तब कहीं जाकर उसे बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, पीड़ित पति का कहना है कि उसने खुद अपनी पत्नी को वीडियो काल पर प्रेमी से बात करते हुए कई बार रंगे हाथ पकड़ा है। हरदोई का रहने वाला पति, बांदा के अतर्रा क्षेत्र की पत्नी जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के रहने वाले आशीष की शादी बांदा के अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई है। आशीष का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को कई बार वीडियो काल पर प्रेमी के साथ बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ये भी पढ़ें : बांदा में व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने.. अब पत्नी को छोड...
शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर संघर्ष होगा तेज..

शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर संघर्ष होगा तेज..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बांदा जिला पदाधिकारियों की बैठक आज एक गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघर्ष तेज करेगा शिक्षक संघ इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा आगामी संघर्षों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन सहित सोलह सूत्रीय मांगो को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि वर्तमान में भारी उमस और गर्मी की वजह से विद्यालयों में बच्चों की तबियत खराब हो रही है। ऐसे में विद्यालयों का समय बदला जाना चाहिए। ये भी पढ़ें : UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में.. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संगठन की ओर से पत्र लिखा गया है। कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर 27 जुलाई को प्रत्येक बीआरसी में ब्ला...
Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में शटडाउन के बावजूद अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों को पता चला तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जानकारी होने मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार संत कुमार पटेल संविदा पर बिजली विभाग में कार्यरत थे। सीओ बबेरू ने बताया कि आज पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी सप्लाई चालू होने पर करंट लगने से वह नीचे आ गिरे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के लोगों ने मौके पर नाराजगी प्रकट की। अधिकारियों ने विभागीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, परिजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है। ये भ...
व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में सुसाइड का है। फिर भी जांच की जा रही है। कंधरदास तालाब में हुई घटना जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंधरदास तालाब के रहने वाले भरत पांडेय (32) का शव आज उनके घर पास बने मवेशी बाड़े में रस्सी से लटकता मिला। आज मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़ें : Banda : हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चा घायल इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई श्रीराम पांडे का ...
बांदा में भीषण सड़क हादसे, दो की मौत-छात्रा समेत 3 लोग घायल

बांदा में भीषण सड़क हादसे, दो की मौत-छात्रा समेत 3 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छात्रा समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरांया गांव निवासी रामबाबू (22) शहर के चमरौडी मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहे थे। ई-रिक्शा पलटने से मौत बीती रात ई-रिक्शा पलट गया। दबकर रामबाबू की मौत हो गई। मृतक की बहन प्रियंका ने बताया कि रामबाबू ई-रिक्शा चलाते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। ये भी पढ़ें : बांदा : घर से बुलाकर ले गए थे दो लोग, सुबह मिला शव.. उधर, बांदा के गायत्री नगर मुहल्ले के रहने वाले अमरनाथ की पत्नी रंजू देवी (25) बबेरू एमए की परीक्षा देने गई थीं। दोपहर में अपने भाई ...
बांदा : घर से बुलाकर ले गए थे दो लोग, सुबह मिला शव..

बांदा : घर से बुलाकर ले गए थे दो लोग, सुबह मिला शव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शाम को युवक को घर से दो लोग बुलाकर ले गए। सुबह उसका शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार निभौर गांव के मजरा तरसियन डेरा के चुनबाद (32) का शव मर्का के बरौली गांव के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ गांव के लोगों ने उसे पहचाना। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतक के ताऊ रामसजीवन का कहना है कि शाम को दो लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। फिर वह वापस नहीं लौटा। उधर, थानाध्यक्ष मरका रमेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : केन नदी पुल से कूदा युवक, कूदने की बताई यह वजह.. https://samarneetinews.com/youth-brutally-beaten-to-death-i...
बांदा : केन नदी पुल से कूदा युवक, कूदने की बताई यह वजह..

बांदा : केन नदी पुल से कूदा युवक, कूदने की बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक युवक ने केन नदी पर बने रेलवे पुल से छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि समय रहते वहां मौजूद नाविकों ने नदी से उसे बाहर निकाल लिया। आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। नदी में कूदने का युवक ने कारण भी बताया। उधर, मटौंध थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विनोद ने बताई यह वजह.. जानकारी के अनुसार मटौंध के मोहनपुरवा निवासी विनोद वर्मा (35) ने आज भूरागढ़ में बने रेलवे पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवक शराब के नशे में था। नदी किनारे मौजूद सरवर निषाद नाम के नाविक ने नदी में कूदकर युवक को बचा लिया। ये भी पढ़ें : बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव.. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में जेल चौकी पुलिस के दो सिपाही मौके पर पह...
बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में दो व्यक्तियों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों में बच्चे बेसहारा हो गए। दोनों व्यक्ति देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक घटना में ट्रक से ईंट उतारते समय लोहे की राड हाईटेंशन तार छूने से मजदूरी की मौत की है। वहीं दूसरी घटना सर्पदंश की है। खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिसंडा के मझीवांसानी के रहने वाले वासुदेव (35) देर शाम ओरन कमासिन रोड पर ट्रक में लदे ईंटे उतरवा रहे थे। बिसंडा और नरैनी में हुईं घटनाएं उनके हाथ में लोहे की एक राड थी। बताते हैं कि राड ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ें : Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हा...