Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदाशहर

जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात

जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अधिकारियों की लापरवाही से बांदा जेल रोड पर 'इधर गड्ढा-उधर खाई' वाले जानलेवा हालात बने हैं। यह नगर पालिका और जलसंस्थान के अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी का नतीजा है। इधर गड्ढा-उधर खाई की वजह एक तरफ खुले मैनहोल हैं तो दूसरी तरफ खुदी पड़ी सड़क। जेल गेट के पास बड़ी अनहोनी की आशंका दरअसल, बांदा जिला कारागार के मेन गेट के पास नालों के मैनहोल बीते कई महीनों से खुले पड़े हैं। इससे हादसों की आशंका बनी हुई है। जलसंस्थान ने नई बनी सड़क खोदकर की बर्बाद खबरें प्रकाशित के बाद भी नगर पालिका की ओर से इस दिशा में सुधार की कोई पहल नहीं हुई। बाद में जलसंस्थान ने दूसरी तरफ की सड़क खोदकर हालात और बदतर कर दिए। स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोग रोज आते-जाते जलसंस्थान ने कुछ दिन पहले पाइप लाइन ठीक करने के लिए आधी सड़क खोद डाली। इसके बाद हालात यह हो गए कि एक तरफ कई-कई फुट गहरे...
बांदा शहर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

बांदा शहर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जेल रोड पेट्रोल पंप के पास गंदे पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। गंदा पानी आने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि गंदा पानी आने से वायरल फीवर और दूसरी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि शुरू में 1-1 घंटे पानी चलाने के बाद पानी साफ होता है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि बीच में पेयजल आपूर्ति की पाइप टूटने से गंदा पानी खींच रहा है। यह भी हो सकता है कि टंकी की सफाई के अभाव में गंदा पानी आ रहा हो। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, जलसंस्थान के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ये भी पढ़ें : बांदा में दो लड़कियां घर से गायब, पुलिस औ...
बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज श्री बजरंग नवयुवक बाल समाज द्वारा आयोजित मंदिर पुनः निर्माण के उपलक्ष्य में विशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गौरी गणेश व नंदी और राधारानी, भोलेनाथ की मूर्तियों के साथ नगर भ्रमण किया गया। भक्त पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी यात्रा में शामिल हुए। साथ व्यापारी नेता मनोज जैन, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू, जेपी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में रहे। यात्रा का शुभारंभ झंडा चौराहा से हुआ। सभी भक्तों ने जमकर भगवान के जयकारे लगाए। भजन गाते श्रद्धालु आगे बढ़े। इसके बाद बलखंडीनाका, पदमाकर चौराहा, पालीवाल चौराहा, रामलीला रोड होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। रास्तेभर सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। जगह-जगह शोभा यात्रा ...