Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पूर्व फौजी का कुकर्म

पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..

पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक पूर्व फौजी का कुकर्म सामने आया है। पुलिस लाइन क्षेत्र में दो मासूम बहनें अपने घर के बाहर खेल रही थीं। बताते हैं कि वहां रहने वाला एक पूर्व फौजी दोनों मासूम बहनों को बहाने से अपने घर ले गया। वहां एक से अश्लील हरकतें करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। तभी छोटी बहन को कुत्ते ने काट लिया तो वह रोने लगी। आरोपी घबरा गया और बच्चियों को घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। कुत्ते के काटने से खुला मामला, छानबीन में जुटी पुलिस डरी-सहमी बच्चियां रोने लगीं। रोते-रोते घर पहुंची और परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। तब कहीं जाकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। https://samarneetinews.com/my-husband-is-impotent-cheated-on-me-6-month-old-bride-accu...