Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस एसपी मौके पर

बांदा में महिला की हत्या कर शव फेंका, SP मौके पर..

बांदा में महिला की हत्या कर शव फेंका, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की हत्या करके हत्यारों ने चकरोड पर शव को फेंक दिया। मृतक महिला कपड़े, बिछिया और झुमके पहने हुए हैं। साथ ही उसकी मांग भी भरी हुई है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए पुलिस यह मानकर चल रही है कि महिला विवाहित हैं और उनकी हत्या साड़ी से गला घोंटकर की गई है। मौके पर खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी ने अधिकारियों को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। कौन है मृतका, पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस ने डाग स्कवायड को ले जाकर छानबीन कराते हुए सबूत जुटाने का प्रयास किया। मरने वाली महिला की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। मृतका की उम्र लगभग 40 साल के आसपास है। महिला के शरीर पर पीली साड़ी मिली है। उसके दाहिने हाथ पर त्रिकोणनुमा टैटू भी ...