प्रधानमंत्री मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ रामायण की ‘सीता’ दीपिका की फोटो..
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना संकट के चलते देशभर में लाकडाउन चल रहा है। ऐसे में टीवी एक बहुत बड़ा जरिया है, जो लोगों का timepass बना हुआ है। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने पुराने सुपरहिट शोज को शुरू किया है। इन शोज में सबसे उफर नाम रामायण का है, जो अबतक का टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। हालांकि, दूरदर्शन ने अपने सभी शोज शुरू कर दिए हैं, लेकिन रामायण का क्रेज और लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है।
बड़ोदरा चुनाव के वक्त की फोटो
ऐसे में इससे जुड़े कलाकारों की एक बार फिर से पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में रामायण के कलाकार छाए हुए हैं।
इसी बीच रामायण में मात्र 15 साल की उम्र में 'सीता' का रोल करने वालीं दीपिका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दीपिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ बैठी हुई दिखा...