लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरे और दो दरोगा घायल
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों में इक कदर गोलियां चलीं कि दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो दरोगा भी जख्मी हुए। बताते हैं कि यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग रहे थे। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस से सामना हो गया। बदमाशों ने गोलियां चलाईं। बचने के दौरान दो दरोगा जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग कीं। बताते हैं दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गए। कार्रवाई में हुए घायलों का इलाज चल रहा है।
बंथरा-सरोजनीनगर थानों की सीमा पर घटना
बताया जाता है कि मामला सरोजनी नगर और बंथरा सीमा पर स्थित बिजनौर रोड पर गुलाब खेड़ा गांव में शनिवार देर रात शातिर लुटेरे अमन शर्मा और शुभम रावत सरोजिनी नगर से लूट करके भाग रहे थे। सूचना पर सतर्क हुई बंथरा और सरोजिनी न...