छठवें दिन आप के तेवर और तीखे, 17 को घेरेंगे पीएम का घर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उप राज्यपाल के बीच घमासन जारी है। शनिवार को छठवें दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का उप राज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में धरना जारी है। साथ ही आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की भूख हड़ताल भी चल रही है।
केजरीवाल ने ट्विट करके कहा लड़ेंगे और जीतेंगे भी
मामले में अभी कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है बल्कि कई विपक्षी दलों के केजरीवाल के धरने को समर्थन देने के बाद मामला और लंबा खींचने के आसार नजर आ रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि वह जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज ट्विट करके कहा है कि ''जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ ये पूरी व्यवस्था इस किस्म का व्यवहार कर सकती है तो एक आदमी का रोजाना क्या हाल होता है आप सोच सकते हैं। इसी व्यवस्था को बदलने का संकल्प है, लड़ेंगे, जीतें...