Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजा खबर

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल को बांदा मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर कर  दिया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पुरानी रंजिश के रूप में सामने आ रहा है। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घायल एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी है। इस समय जमानत पर है। आशंका है कि उसी की रंजिश में घटना हुई है। जांच की जा रही है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में फैली दहशत जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर के राजा भाइया गर्ग (55) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह इस समय जमानत पर बाहर है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह घर से मवेशी बाड़ा जा रहे थे। तभी घर के पास घात लगाए ...
कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कथावाचक को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल मच गया है। यूपी के डीजीपी ने मामले में एसपी से जवाब तलब किया है। पूरे प्रकरण से बहराइच पुलिस चर्चा में आ गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे जुड़े रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस मामले से चर्चा में आई यूपी की बहराइच पुलिस दरअसल, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। नगीना सांसद ने प्रशासन की मंशा पर उठाए सवाल बहराइच के पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह से जवाब-तलब किया है। विपक्ष लगातार मामले में हमलावर है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रशासन की मंशा और प्रोटोकॉ...
UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवाल युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे हुआ। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि फतेहपुर के ललौली गांव के सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से घर लौट रहे थे। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के प्रमोद क...
बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण 

बांदा आयुक्त- DIG ने किया सिमौनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में होने वाले सिमौनीधाम मेले की तैयारियों का आज आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने निरीक्षण किया। दोनों उच्चाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी जे.रीभा और एसपी पलाश बंसल भी मौजूद रहे। 3 दिन होगा मेले का आयोजन बताते चलें कि इस मेले का आयोजन 15, 16 व 17 दिसंबर को होना है। तीन दिन सिमौनी में विशाल मेला और भंडारे का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में भंडारे और मेले स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व विद्युत-पेयजल सप्लाई और दूसरी व्यवस्थाएं की जाती हैं। इन्हीं तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों को परखा। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’ https://samarneetinews.com/we-willnot-improve-banda-dm-jreebha-found-11-officers-35-employees-absent-duri...
हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई

हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा सरकारी संस्थानों में लगातार समयबद्धता को लेकर जोर दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर अधिनस्थों का हाल 'हम नहीं सुधरेंगे' वाला है। सख्ती के बावजूद नीचले स्तर के अधिकारी और कमर्चारी अनुशासनहीनता से बाज नहीं आ रहे हैं। आज डीएम के औचक निरीक्षण में कर्मचारियों की तो बात ही छोड़िए, खुद जिलास्तर के 11 बड़े अधिकारी ड्यूटी से गायब मिले। विकास भवन में 11 अधिकारी और 35 कर्मचारी मिले गैरहाजिर जानकारी के अनुसार, सुबह 10:10 बजे डीएम श्रीमती रीभा ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक-दो नहीं बल्कि 11 बड़े अधिकारी गैरहाजिर मिले। एक-एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब जब अधिकारी नहीं होंगे तो भला कर्मचारी कैसे मिलेंगे। उनके अधिनस्थ 35 कर्मचारी भी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सभी गैरहाजिर अधिकारियों...
दुखद: बांदा शहर में हादसा-कांस्टेबल की मौत, मिर्जापुर में थी तैनाती और हमीरपुर में..

दुखद: बांदा शहर में हादसा-कांस्टेबल की मौत, मिर्जापुर में थी तैनाती और हमीरपुर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह हादसा शहर के सर्वोदय नगर में हुआ। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के टेढा गांव के लक्ष्मी गुप्ता के बेटे कन्हैया गुप्ता (27) पुलिस में कांस्टेबल थे। बहन की शादी में छुट्टी पर घर आए हुए थे कन्हैया गुप्ता उनकी तैनाती इस समय मिर्जापुर में थी। बताते हैं कि बीती 30 तारीख को उनकी मौसेरी बहन की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए हुए थे। आज वह मिर्जापुर ड्यूटी पर वापस जाने के लिए घर से बाइक से निकले। ये भी पढ़ें: UP: बांदा पुलिस ने एनकाउंटर में ऐसे पकड़ा मेडिकल कालेज से फरार हुआ कैदी.. बाइक को सर्वोदयनगर में रहने वाले अपने मामा श्रीनिवास के घर खड़ी कर उन्हें ट्रेन से आगे की यात्रा करनी थी। बताते हैं कि जब वह सर्वोदय नगर पहुंचे तो पीछ...
हड़कंप: बांदा DM की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर से अवैध प्लाटिंग वाली ‘रानीदुर्गावती ग्रीन सिटी’ ध्वस्त

हड़कंप: बांदा DM की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर से अवैध प्लाटिंग वाली ‘रानीदुर्गावती ग्रीन सिटी’ ध्वस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बहुत बड़ा एक्शन लिया है। डीएम के निर्देशों पर बीडीए ने मेडिकल कालेज के पीछे 'रानी दुर्गावती ग्रीन सिटी' के नाम हुई अवैध प्लाटिंग को बुल्डोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। जांच में सामने आए अजीत गुप्ता-राजभवन उपाध्याय के नाम-कार्रवाई तय बीडीए अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध प्लाटिंग करने वालों में अजीत गुप्ता व राजभवन उपाध्याय और प्रकाश मिश्रा के नाम सामने आए हैं। इन लोगों के खिलाफ जांच की जाएगी। आम जनता को ये लोग अवैध रूप से प्लाट बेच रहे थे। प्लाटिंग के लिए बीडीए से कोई नक्शा पास नहीं था। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बांदा विकास प्राधिकरण ने भू-स्वामी उर्मिला व किशोरी को जमीनें बेची गईं। विक्रेताओं में अजीत गुप्ता, प्रकाश मिश्रा और राजभवन उपाध्याय के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। पूरी त...
Breaking News: एनकाउंटर में बांदा मेडिकल कालेज से भागा कैदी अतुल सिंह गिरफ्तार

Breaking News: एनकाउंटर में बांदा मेडिकल कालेज से भागा कैदी अतुल सिंह गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा मेडिकल काॅलेज से पुलिस को चकमा देकर रविवार शाम को फरार बंदी पकड़ा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि मेडिकल काॅलेज से पुलिस को चकमा देकर भागे बंदी अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में पकड़ा है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री टाॅक ने कहा है कि बाकी जानकारी जल्द दी जाएगी। बताते चलें कि पुलिस की कई टीमें फरार हुए बंदी की तलाश में जुटी थीं। संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई https://samarneetinews.com/in-banda-unnaos-prisoner-escapes-from-policecustody-action-against-four-constables/  ...
बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई

बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक विचाराधीन कैदी पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। वहीं लापरवाही बरतने वाले चार हैडकांस्टेबलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्नाव का रहने वाला था फरार बंदी वहीं फरार बंदी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस टीमें बंदी की तलाश में जुटी हैं। ये भी पढ़ें: जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा मेडिकल कालेज से फरार हुआ बंदी की पहचान उन्नाव जिले के अतुल सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह बांदा जिला कारागार में बंद था। उसपर कई जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। 17 नवंबर से अस्पताल में था ...