Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेन में आग

बांदा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा-पेट्रोल भरे वैगन से निकला धुआं..

बांदा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा-पेट्रोल भरे वैगन से निकला धुआं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझबूझ से टल गया। प्लेटफार्म नंबर-1 के पास वाले ट्रैक पर खड़ी माल गाड़ी के सभी वैगन पेट्रोल से भरे थे। अचानक इसके एक पेट्रोल भरे वैगन के ऊपर ढक्कर के पास से धुआं निकलने लगा। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने देखा तो शोर मचाया। झांसी रेलवे पीआरओ ने कही यह बात.. यात्रियों में खलबली सी मच गई। झांसी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वैगन के ढक्कन के पास से धुआं निकला था। समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। सुरक्षा के लिहाज से अभी वैगन को रोककर रखा गया है। सुरक्षा जांच के बाद ही आगे भेजा जाएगा। एक यात्री ने बताया कि विस्फोट होने का भय भी लगा। यात्रियों ने शोर मचा रेलवे कर्मियों को किया सचेत रेल अधिकारियों को जब पता चला तो कर्मचारियों के साथ आनन-फानन छोटे फायर सिलेंडरों व पाउडर के साथ मौके पर पह...
UP : झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चिंगारी के साथ उठा धुएं का गुबार, कूदकर भागे यात्री

UP : झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चिंगारी के साथ उठा धुएं का गुबार, कूदकर भागे यात्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुर : महोबा स्टेशन से चली खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी में चिंगारी के साथ धुएं का गुब्बार उठा। बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री कूदकर भागने लगे। मऊरानीपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। लगभग 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। अधिकारियों ने ट्रेन की पूरी जांच की। इसके बाद रवाना किया गया। मऊरानीपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर बुझाई आग जानकारी के अनुसार खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन महोबा से होते हुए उदयपुर पहुंचती है। आज सुबह यह लगभग 11 बजे महोबा रेलवे स्टेशन से चलकर झांसी के लिए रवाना हुई। बताते हैं कि रास्ते में मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी पहले ट्रेन की एम-टू बोगी से धुआं निकला। https://samarneetinews.com/innocent-palak-4-month-oldgirl-lost-her-life-dueto-fight-between-her-parents/ इसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं। इसी के साथ...
UP News : अब वैशाली एक्स. में लगी आग, 19 यात्री घायल, 11 सैफई रेफर

UP News : अब वैशाली एक्स. में लगी आग, 19 यात्री घायल, 11 सैफई रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इटावा में बीते कुछ घंटों में दूसरी ट्रेन में आग लगने की घटना हो गई। दरभंगा एक्सप्रेस के बाद अब इटावा में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने का हादसा हो गया। बताते हैं कि ट्रेन नंबर 12554 के दिल्ली से सहरसा जाते समय फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मैनपुरी आउटर फाटक के पास स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। 11 लोग इलाज को सैफई भेजे गए इनमें से 11 को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं आठ यात्रियों को मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए ज्यादातर यात्री बिहार के हैं। ये भी पढ़ें : ‘स्वामी प्रसाद मौर्या का सिर कर दूंगी कलम’, साध्वी गीता प्रधान के बिगड़े बोल.. ये यात्री छठ पूजा में शामिल होने घर जा रहे थे। ग्रामीण इलाके के एसपी सत...