Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग

दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोहरे के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त है। बांदा में एक रेलकर्मी की कोहरे के चलते ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बांदा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बिहार के रहने वाले एक गेटमैन की कोहरे के चलते संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार युवक की ऑटो की टक्कर से जान चली गई। बिहार के रहने वाले थे रेलवे कर्मी नागेंद्र जानकारी के अनुसार, बिहार के जहानाबाद जिले के शैदपुर घोसी के रहने वाले नागेंद्र कुमार (30) रेलवे में गेटमैन थे। वह परिवार के साथ अतर्रा में रहते थे। लगभग ढाई साल पहले उनकी नौकरी लगी थी। 8 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। आज सुबह कोहरे के चलते हुआ हादसा बताया जाता है कि अतर्रा के सेमरिया मिर्दहा के पास रेलवे गेट नंबर-471 पर तैनात थे। आज सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रेलवे पटरी में लाल झंड...
UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड..

UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हादसे भी लगातार हो रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ जिलों में ज्यादा ठंड का अनुमान जताया है। मंगलवार को छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कानपुर, उन्नाव, आगरा, प्रयागराज और अयोध्या में सुबह दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कोहरे की यही स्थिति रहेगी। घने कोहरे में यात्रा से बचने की सलाह लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, कौशांबी और गौतमबुद्ध नगर व आसपास सुबह 4 बजे से 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा। इन 10 जिलो...
यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत

यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच कोहरा जानलेवा बना है। बिजनौर जिले में कोहरे ने फिर कहर ढाया है। नांगलसोती थाना क्षेत्र में घने कोहरे में क्रेटा कार और डंपर की टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में क्षेत्र के प्रसिद्ध हजरत कारी इकबाल भी शामिल हैं। हादसे से परिवारों में कोहराम मचा जानकारी के अनुसार, रविवार रात मंडावली में एक धार्मिक जलसा था। इसमें शामिल होने के लिए नांगलसोती थाने के गांव सराय आलम के हजरत कारी इकबाल, राहतपुर के सलाऊद्दीन, अशफाक, अहतसाम भी शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट! यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी.. अभिपुरा के पास उनकी कार पीछे से डंपर में जाक टकराई। चारों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़...
मौसम अलर्ट! यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी..

मौसम अलर्ट! यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे से पूरा प्रदेश ढका रहा। कोहरे की वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य रही। वहीं कानपुर, बहराइच, अयोध्या और अमेठी में भी कोहरा के चलते दृश्यता काफी कम रही। अब सोमवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को कानपुर नगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी और रायबरेली में घना कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस वहीं मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 39 जिलों में ठंड बढ़ेगी। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ जिलों के पारे में गिरावट आएगी। शी...
लखनऊ में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार-महकमे में मचा हड़कंप

लखनऊ में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार-महकमे में मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACB) ने कार्रवाई करते हुए पीजीआई थाने की वृंदावन पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक अमर कुमार को 13 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पीजीआई थाने में तैनात है आरोपी दरोगा शनिवार शाम हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि दरोगा सही काम के बदले भी रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। ट्रैप योजना के तहत पीड़ित को तयशुदा राशि के साथ आरोपी दरोगा को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस https://samarneetinews.com/ghaziabad-meerut-video-of-couple-having-sex-on-rapidtrain-goes-viral-girlstudent-seen-in-school-...
यूपी में दो बड़े एनकाउंटर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी सिराज ढेर-बुलंदशहर में भी मारा गया ईनामी

यूपी में दो बड़े एनकाउंटर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी सिराज ढेर-बुलंदशहर में भी मारा गया ईनामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते चंद घंटों में दो बड़े एनकाउंटर हुए हैं। एक एनकाउंटर सहारनपुर में यूपी एसटीएफ (UPSTF) ने किया है। इसमें अधिवक्ता हत्याकांड का 1 लाख का ईनामी बदमाश सिराज मारा गया है। मुठभेड़ सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में हुई। दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर में हुआ। वहां जुबैर नाम का ईनामी ढेर हो गया है। सुल्तानपुर में अगस्त 2023 में हुई थी अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या जानकारी के अनुसार, मारा गया बदमाश सिराज सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का था। एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि सिराज बड़ी वारदात को अंजाम देने सहारनपुर पहुंचा है। इस सूचना पर टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। 1 लाख का ईनाम होने बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था बदमाश सिराज तभी खुद को घिरा देख बदमाश सिराज ने गोली चलाना शुरू कर दिया। मगर जवाबी कार्रवाई में घायल हो गय...
UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: विजय हजारे ट्राफी के लिए यूपी क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज शनिवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एक दिवसीय वाली विजय हजारे ट्राफी के लिए बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। उप्र की क्रिकेट टीम 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के साथ मुकाबले में शुरुआत करेगी। यूपी टीम में ये खिलाड़ी शामिल.. कप्तान रिंकू सिंह (अलीगढ़), रितुराज शर्मा, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी और विनीत पनवार (मेरठ), आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी, वैभव चौधरी और स्वास्तिक चिकारा (गाजियाबाद), प्रशांतवीर और कुनाल त्यागी (सहारनपुर), विप्रराज निगम और जीशान अंसारी (लखनऊ), आदर्श सिंह (कानपुर), आर्यन जुयाल (मुरादाबाद), ध्रुव चंद्र जुरेल (आगरा), कार्तिक त्यागी (हापुड़), कार्तिक यादव (फतेहपुर)। यह है यूपी टीम का शेड्यूल 24 दिसंबर को उप्र बनाम हैदराबाद। 26...
लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

लखनऊ: BJP नेता की पार्षदी रद्द-कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के ललित तिवारी को जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में बीजेपी पार्षद की पार्षदी कोर्ट ने रद्द कर दी है। अब कोर्ट के फैसले के बाद सपा नेता वार्ड के नए पार्षद होंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी पार्षद प्रदीप शुक्ला को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने प्रदीप शुक्ला की पार्षदी रद्द करते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी ललित तिवारी को जिम्मेदारी दी है। लखनऊ के फैजुल्लागंज वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह पूरा मामला लखनऊ नगर निगम के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से जुड़ा है। 2023 नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने वार्ड 73 से प्रदीप कुमार प्रत्याशी थे। सपा ने ललित तिवारी को इस वार्ड से अपना प्रत्याशी बनाया था। ये भी पढ़ें: UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप शुक्ला ने इस चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद ललित तिवारी ने कोर्ट में याचिका दाख...
बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शुक्रवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल को बांदा मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर कर  दिया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पुरानी रंजिश के रूप में सामने आ रहा है। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घायल एक पुराने मामले में सजायाफ्ता भी है। इस समय जमानत पर है। आशंका है कि उसी की रंजिश में घटना हुई है। जांच की जा रही है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में फैली दहशत जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर के राजा भाइया गर्ग (55) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह इस समय जमानत पर बाहर है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह घर से मवेशी बाड़ा जा रहे थे। तभी घर के पास घात लगाए ...
कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...