Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: जीआईएस2023

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंचीं। यहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज समापन रविवार शाम समापन हो गया। 10 फरवरी को PM Modi ने किया था शुभारंभ बताते चलें कि तीन दिवसीय यूपी जीआईएस का शुभारंभ 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। बताते चलें कि इस समिट से उत्तर प्रदेश में करीब 33 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों के करार हुए हैं। इनसे लगभग 93 लाख नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य ...
Lucknow : राष्ट्रपति मुर्मू आज पहली बार आ रहीं लखनऊ, यह है कार्यक्रम

Lucknow : राष्ट्रपति मुर्मू आज पहली बार आ रहीं लखनऊ, यह है कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज पहली बार लखनऊ आ रही हैं। उनका रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। उनके अभिनंदन के लिए यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रख्यात रंगमंच कलाकार, साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी आदि मौजूद रहेंगे। 13 फरवरी को वाराणसी जाएंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मिलेंगी। उनसे बातचीत करेंगी। ये भी पढ़ें : President Election : द्रौपदी मुर्मू को 64% वोट, यशवंत 3 राज्यों में जीरो प्रदेश सरकार की ओर से सुबह 8.50 बजे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमर...
UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

UP : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, यूपी के हर कस्बे-गांव में साल के आखिर तक 5-जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : GIS 2023 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने इसमें शिरकत की। मुकेश अंबानी ने इस मौके पर बड़ा ऐलान किया। अंबानी आज जीआईएस 2023 में बोल रहे थे। उन्होंने यूपी की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। अन्य उद्योगपति भी हुए शामिल मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि 2023 के आखिर तक यूपी के हर शहर, कस्बे और गांव में 5-जी की सेवाएं पहुंच जाएंगी। यह अपने आप में बड़ी बात है। 5 जी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐलान मुकेश अंबानी ने किया है तो इसके पूरा होने पर अब कोई संशय भी नहीं है। अंबानी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और ईजी आफ डूइंग बिजनेस में सुधार ...
यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर..

यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : GIS 2023  सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 की बैठकों के चलते उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। छुट्टियों पर यह रोक शासन व विभागों के समूह क व ख के अफसरों पर 10 से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इन अधिकारियों में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के साथ विभागाध्यक्ष और उनके अधीन काम करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं जिन अधिकारियों की छुट्टियां पहले से स्वीकृत थीं, उनको भी रद्द किया गया है। बताते चलें कि प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। फिर 13 से 15 फरवरी तक जी-20 की बैठकें होनी हैं। इनमें अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। https://samarneetinews.com/adj-poonam-tyagi-killed-in-accident-on-lucknow-agra-expressway-in-mainpuri-car-collided-with-divider/ ये भी पढ़ें : मथुरा में सीएम योगी बोले, राम, कृष्ण और...