Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: जय श्री राम

हनुमान जन्मोत्सव: पवन पुत्र के दर्शनों को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

हनुमान जन्मोत्सव: पवन पुत्र के दर्शनों को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क: आज भगवान राम के सच्चे भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव है। पूरे देश में रामभक्त के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पवन से भी अधिक वेगवान भगवान शिव के 11वें अवतार रामभक्त श्री हनुमान जन्मोत्सव पर अद्भुत संयोग हैं। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हनुमान दर्शनों को भारी भीड़ उमड़ी। बांदा संकट मोचन मंदिर के मुख्य पुजारी उमा शंकर दास ने भक्तों को प्रसाद बांटा। पांच ग्रहों की युति से बना दुर्लभ पंचग्रही योग बताया कि पांच ग्रहों की युति से मिलकर पंचग्रही योग बना है। इस दुर्लभ संयोग में हनुमान जी की आराधना से भक्तों के बिगड़े काम बड़ी आसानी से बनने के योग हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों-हरी पत्तियों और ध्वजा-पताकाओं से सजाया गया है। जय सियाराम-जय हनुमान के नारों से गूंजे मंदिर एक और खास बात यह है क...
बांदा: मस्जिद की दीवार पर सीता-राम लिखने वाले शरारती तत्वों को तलाश रही पुलिस

बांदा: मस्जिद की दीवार पर सीता-राम लिखने वाले शरारती तत्वों को तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के आजाद नगर स्थित साबरिया मस्जिद की दीवार पर शरारती तत्वों ने गेरुआ रंग से सीता-राम और जय श्री राम लिख दिया। शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखावट को साफ कराया। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीओ ट्रैफिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। ये भी पढ़ें: क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल   ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में स्कूल वैन पलटने से कई बच्चे घायल, 4-5 बच्चों को ज्यादा चोटें      ...
बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

बांदा: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धूमधाम से निकली रथयात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्याधाम में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बांदा में धूमधाम से मनाई गई। शहर में गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकली। इसमें सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज सा उठा। रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने राम लक्ष्मण और मां सीता की आरती उतारी। शहर के किरन कालेज चौराहा, संघ भवन से शुरू हुई रथयात्रा सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। महेश्वरी देवी मंदिर में भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक.. https://samarneetinews.com/cmyogi-took-bath-in-ganga-with-cabinet-took-dipoffaith/  ...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...
‘विष्णु का 10वां अवतार संभल में..’, सीएम योगी की विधानसभा में विपक्ष को खरी-खरी

‘विष्णु का 10वां अवतार संभल में..’, सीएम योगी की विधानसभा में विपक्ष को खरी-खरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। हालांकि, इसकी पहले से ही उम्मीद थी। विपक्ष ने कड़े तेवर के साथ संभल हिंसा पर योगी सरकार को घेरा। पहले दिन का पहला सत्र बीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जवाब दिया। सीएम योगी ने संभल दंगों से लेकर मूर्ति मिलने तक एक-एक मुद्दे दिया जवाब सीएम योगी ने संभल हिंसा से लेकर मूर्ति मिलने तक एक-एक मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष को सभी पर जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि संभल के दंगों का इतिहास पुराना है। सीएम ने 1947 से लेकर अब तक के दंगों का जिक्र किया। फिर संभल के मंदिर में मिली मूर्तियों का मुद्दे पर बोले कि कुछ दिनों पहले संभल में 46 साल से बंद हनुमान मंदिर ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी के ताले खोले गए हैं। सोम...
‘हिंदुओ का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता?’, विधानसभा में गरजे सीएम योगी

‘हिंदुओ का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता?’, विधानसभा में गरजे सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। हालांकि, इसकी पहले से ही उम्मीद थी। विपक्ष ने कड़े तेवर के साथ संभल हिंसा पर योगी सरकार को घेरा। पहले दिन का पहला सत्र बीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जवाब दिया। सीएम योगी ने संभल दंगों से लेकर मूर्ति मिलने तक एक-एक मुद्दे दिया जवाब सीएम योगी ने संभल हिंसा से लेकर मूर्ति मिलने तक एक-एक मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष को सभी पर जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि संभल के दंगों का इतिहास पुराना है। सीएम ने 1947 से लेकर अब तक के दंगों का जिक्र किया। फिर संभल के मंदिर में मिली मूर्तियों का मुद्दे पर बोले कि कुछ दिनों पहले संभल में 46 साल से बंद हनुमान मंदिर https://samarneetinews.com/mahakumbh-pmmodi-reached-prayagraj-inaugurated-projects-worth-rs-5500crore/ के ताले खोले गए हैं। सोमवा...
Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राम भक्तों ने जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। सभी गाजे-बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। शहर के प्रमुख मार्ग भगवा झंडों और झंडियों से सजे नजर आए। शोभा यात्रा में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के वेशभूषा में कलाकार भी नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं में महिलाओं भी शामिल रहीं। वहीं राजनीतिक दलों के लोगों ने कई जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण भी कराया। इसमें भाजपा, सपा और दूसरे दलों के लोग भी शामिल रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवार, सीओ सिट...
अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का पहला जन्मोत्सव अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय रूप से मनाया गया। रत्न जड़ित पीतांबरी यानी पीला वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कर श्री रामलला ने भक्तों को आज दर्शन दिए। आज उस समय अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम नजर आया, जब सूर्य की किरणों ने 5 मिनट प्रभु श्री राम का अपनी किरणों से तिलक किया। करोड़ों लोग बने पावन अवसर के साक्षी इस कार्यक्रम का प्रसारण न्यूज चैनलों के माध्यम हुआ। घरों पर बैठे करोड़ों लोग इस पल के साक्षी बने। दरअसल, रामनवमी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ लोग इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लालायित नजर आए। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..  मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा घड़ियाल बजने बजने लगे। श्रद्धालुओं ने भजन-गायन शु...
बांदा : करंट से विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा : करंट से विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इलेक्ट्रानिक मथानी से घर का काम कर रही विवाहिता की करंट से मौत हो गई। खेत से घर लौटी दादी सास ने जब देखा तो विवाहिता का शव पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव की है। बताते हैं कि वहां रहने वाले दीपक की पत्नी मंजू (22) शनिवार सुबह इलेक्ट्रानिक मथानी से घर का काम निपटा रही थीं। लगभग एक साल पहले हुई थी शादी तभी कटी केबिल से उनका हाथ छूने से करंट से चिपक गईं। बताते हैं कि इससे उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद खेत से घर लौटी दादी सास पुनिया ने दरवाजा खटखटाया। https://samarneetinews.com/breaking-child-dies-in-harsh-firing-in-banda/ अंदर से जबाव नहीं आया। आसपास के लोगों को बुलाकर छत से अंदर देखा गया तो मंजू का शव पड़ा था। मृतका के पिता रामकिशोर निवासी छतैनी का कहना है कि उनकी बेटी की शा...
Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : यूपी की पूरी सरकार आज प्रभु श्री राम के दर्शन को अयोध्या पहुंची। रामलला के दर्शनों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। आज रविवार को सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर सपा को छोड़ लगभग बाकी सभी राजनीतिक दलों के विधायक और सरकार के मंत्री-विधायक रामलला के दरबार पहुंचकर दर्शन किए। सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने भगवान राम का गुणगान किया। इस दौरान अयोध्या की पूरी चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा व्यवस्था खुद डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाली। गृह सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।...