CM योगी के बांदा कृषि विवि के किसान मेले में आने की संभावना, होमवर्क में जुटा प्रशासन
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कृषि विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से देश के 7 राज्यों के किसानों का एक मेला लगने जा रहा है। इस मेले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री के आने की संभावना है। बताते हैं कि दोनों के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर आज जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड और संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण भी कर सकते हैं सीएम
बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ वहां का भी निरीक्षण किया है।
बताया जाता है कि बांदा के कृषि विवि में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला 20 फरवरी से शुरू होगा। इसमें 7 राज्य...