Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कृषि मंत्री

बांदा में कृषि मंत्री बोले, शौचालय निर्माण में यूपी अव्वल

बांदा में कृषि मंत्री बोले, शौचालय निर्माण में यूपी अव्वल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार ने अपने पिछले 4 साल के कार्यकाल में 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निर्माण कार्य कराके देश में पहला स्थान हासिल किया है। स्वच्छ भारत की दिशा में यूपी सरकार इस तरह अव्वल रही है। वहीं सामूहिक विवाह योजना में 1 लाख 52 हजार निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर यूपी आगे है।  सरकार की उपलब्धियां गिनाईं  ये बातें कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री एवं बांदा जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। कहा कि सरकार की पहल से बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार की तमाम उपलब्धियां प्रभारी मंत्री ने गिनाईं। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल आदि मौजूद रहे।   ये भी पढ़ें : Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसू...
बांदा में कृषि मंत्री ने डाला केंद्रीय बजट पर प्रकाश

बांदा में कृषि मंत्री ने डाला केंद्रीय बजट पर प्रकाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय आम बजट में यूपी को फायदा मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुजनजाति बाहुल्य स्थानों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा की है। इसका फायदा यूपी को मिलेगा। प्रदेष में चार नए एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा हुई है। ये चारों विद्यालय लखनऊ, बिजनौर, सोनभद्र और श्रावस्ती में खोले जाएंगे। आयुक्त और डीएम भी रहे मौजूद अभी एकलव्य विद्यालय लखीमपुर खीरी तथा बहराइच में ही संचालित हैं। ये बातें राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बांदा सर्किट हाउस में कहीं। इसके अलावा उन्होंने बजट की दूसरी बातों पर भी प्रकाश डाला। वह बांदा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। इस दौरान भाजपा नेताओं के अलावा आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : इंसानियत ! कार में...
बांदा में कृषि मंत्री ने 20 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी

बांदा में कृषि मंत्री ने 20 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सूबे के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अपने दो दिवसीय बांदा दौरे के दौरान जिले को 20 करोड़ की योजनाएं दी हैं। कृषि विश्वविद्यालय में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए करीब 8 करोड़, प्रयोगशालाओं के अद्यतन के लिए सवा 9 करोड़ देने की घोषणा की। इसी तरह अतर्रा कस्बा स्थित कृषि फार्म को विकसित करने के लिए 2 करोड़ 82 लाख देने की भी घोषणा की। इस दौरान कृषि मंत्री ने भारत सरकार द्वारा प्रायोजित केन नदी परियोजना का भी भ्रमण किया। साथ ही विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय में प्रयोगशाला का भी शुभारंभ किया। केन नदी परियोजना का निरीक्षण, प्रयोगशाला का उद्घाटन मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद आरके सिंह पटेल, कुलपति डा. यूएस गौतम भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रदेश के कृष...
बांदा में कृषि मंत्री बोले, यह बुंदेलखंड के विकास का समय

बांदा में कृषि मंत्री बोले, यह बुंदेलखंड के विकास का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में अविरल विकास की गंगा बहाने के लिए केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारों ने तेजी से काम किया है। यह समय बुंदेलखंड के विकास का है। ये बातें यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वह आज यहां शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शाही ने 'बुंदेलखंड का विकास इशूज रणनीति एवं भावी दिशा' विषय पर आयोजित सेमीनार का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को सीधे देश की राजधानी से जोड़ने के लिए लगभग 9 हजार करोड़ की लागत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इससे यहां के लोगों को राजधानी तक पहुंचने में समय की बचत होगी। कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ कहा कि प्रदेश सरकार 2 हजार करोड़ की लागत से डिफेंस कॉरीडोर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने को प्रतिबद्ध है। इन दो...
बांदा कृषि विश्वविद्यालय में 14 जून को आएंगे कृषि मंत्री शाही

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में 14 जून को आएंगे कृषि मंत्री शाही

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 14 जून गुरूवार को बांदा आ रहे हैं। वे यहां कृषि विश्विद्यालय में आकर तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों/भवनों का उद्घाटन करेंगे। इन भवनों में विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित छात्रावास, मौसम वेधशाला तथा बीज विधायन संयंत्र शामिल हैं। इस दौरान पौधरोपण का भी कार्यक्रम होगा। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में संचालित तीनों महाविद्यालयों का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. बीके गुप्ता ने यह जानकारी दी। श्री गुप्ता ने बताया है कि कृषि मंत्री के साथ कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद उद्यन महाविद्यालय में ही एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।        ...