ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या
समरमनीति न्यूज, आगराः उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं कुमारी दरबेश सिंह यादव की बुधवार को दीवानी कचहरी परिसर में गोली माकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठकर बातचीत कर रहीं थीं। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात पर अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अध्यक्ष दरबेश सिंह को तीन गोलियां मारी। वहीं घटना के बाद दरबेश को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
खुद को भी मार ली गोली , दिल्ली रेफर
बताया जाता है कि दरबेश को गोली मारने के बाद अधिवक्ता मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सिकंदरा हाइवे पर स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर आगरा के एड...