Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानून का राज

बांदा में DIG और SP ने बनाया माहौल, फोर्स लेकर सड़कों पर..

बांदा में DIG और SP ने बनाया माहौल, फोर्स लेकर सड़कों पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने और अपराधी किस्म के लोगों में दहशत का माहौल बनाने खुद डीआईजी विपिन मिश्रा और एसपी अभिनंदन फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे। दोनों ही पुलिस उच्चाधिकारियों ने शहर के व्यस्तम क्षेत्रों का दौरा किया। स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की। लोगों की बातों को सुना। समस्याओं को जाना। साथ ही अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजार में पैदल गश्त की। एक तरह से दोनों अधिकारियों ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों में भी पुलिस फोर्स को देखकर उत्सुकता सी नजर आई। ये भी पढ़ें : बांदा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..  ये भी पढ़ें : बांदा : ‘भागवत कथा सुनने से होता है पापों का नाश’ ये भी पढ़ें : बांदा में 1 लाख के लिए अश्लील वीडियो वायरल, FIR...