लखनऊ में बोले खरगे- 145 साल पुरानी कांग्रेस कभी न खत्म होने वाली पार्टी
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में गुरुवार को संविधान दिवस पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास 145 साल पुराना है। कांग्रेस कभी न खत्म होने वाली पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी और शाह पर भी बड़ा हमला बोला।
कहा-भाजपा राहुल गांधी की परछाई से भी डरने लगी
खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल
उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहेब के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कभी चुप नहीं रहेगी। खरगे बोले कि राम के नाम पर चोरी करके तुम्हें कभी स्वर्ग का दरवाजा नहीं मिलेगा।
ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी का आरोप
यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर भाजप...
