
हिंदू गौरव दिवस: ‘अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो’-डिप्टी CM केशव मौर्य
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों के नाम बदले गए हैं। अब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होने में देरी नहीं होनी चाहिए।
कल्याण सिंह को भारत रत्न की मांग की
उन्होंने कहा कि मेरे मन में जो इच्छा है उसे व्यक्त कर देना चाहता हूं कि बाबूजी (कल्याण सिंह) को पद्म विभूषण मिला है। कहा कि उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। यही मेरी मांग है। यह भी कहा कि सब जानते है कि अयोध्या का नाम फैजाबाद था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या हुआ। प्रयागराज का नाम भी इलाहाबाद था। इसी तरह अब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: मेरठ:...