यूपी में हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हुई, सैंकड़ों गिरफ्तार-हजारों पर मुकदमा
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कुछ जगहों पर शनिवार को भी हिंसा और प्रदर्शन हुए। शनिवार को कानपुर और रामपुर दोनों जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आईं। रामपुर में जहां हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक उपद्रवी मारा गया, वहीं पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल होने की खबर है। इसी तरह कानपुर में उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी में वाहनों को आग लगाई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैंकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हजारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई जिलों में इंटरनेट सेवा सोमवार दोपहर तक के लिए बंद है। कई जगहों पर हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, डीजीपी कार्यालय ने 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
रामपुर और कानपुर में हिंसा की खबरें
इसी तरह अमरोहा, संभल, मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। साथ ही पथराव की भी खबरें आई हैं। बताया जाता है कि...