कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एआरटीओ आलोक कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव को शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरटीओ (प्रशासन) राकेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आरटीओ कार्यालय पर पड़ा था छापा
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कानपुर के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई हुई थी। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिली थीं।
ये भी पढ़ें: यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार
सूत्रों का कहना है कि काम के एवज में रिश्वतखोरी और उगाही के मामले भी सामने आए थे। एआरटीओ आलोक कुमार को मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे
...
