Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उप चुनाव

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः बुंदेलखंड की हमीरपुर विधानसभा के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 27 सितंबर को परिणाम आ जाएंगे। इस चुनाव के लिए 28 अगस्त को अधिसूचना लागू कर दी जाएगी। 28 से ही नामांकन भी शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि हमीरपुर उप चुनाव के लिए 4 सितंबर तक नामांकन होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी का काम 7 सितंबर तक होगा। उन्होंने कहा कि बाकी 12 सीटों पर उप चुनाव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। क्यों हो रहे हैं हमीरपुर सीट पर उप चुनाव बताते चलें कि हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक चंदेल को सामूहिक हत्याकांड के एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। उनको सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। फिलहाल वह जेल म...
ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
विपक्ष ने लगाया जानबूझकर मशीनों में गड़बड़ी कराने का आरोप   लखनऊः  राजनीतिक हल्के में खास मायने रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए उमड़ रहे हैं। फिलहाल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कहीं किसी तरह के बवाल की कोई सूचना नहीं है। लेकिन ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर जरूर लोग थोड़ा परेशान नजर आए। दूसरी ओर चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि कोई गड़बड़ी न की जा सके। इस दौरान सुरक्षाबल हर किसी आने-जाने वाले पर पैनी नजर रख रहे थे। आरएलडी की उम्मीदवार बोलीं, नहीं बदली  गईं गड़बड़ मशीनें    राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आरोप लगाया कि मशीनों से छेड़छाड़ कीजा रही...