Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

बांदा : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले SHO और दो सिपाही लाइन हाजिर, CO को जांच

बांदा : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले SHO और दो सिपाही लाइन हाजिर, CO को जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पीटने वाले थानाध्यक्ष तिंदवारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच सीओ सदर एके सिंह को सौंपी गई है। उधर, बुधवार को एबीवीपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी कार्यालय का घेराव भी किया। कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की मांग कर रहे थे। यह था पूरा मामला बताते हैं कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया। जानकारी विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता तिंदवारी थाने पहुंचे। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें : CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO प...
जानिए! कौन हैं बांदा DFO अरविंद कुमार और क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं..

जानिए! कौन हैं बांदा DFO अरविंद कुमार और क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में वन विभाग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कैसा काम कर रहा है। यह जानने से पहले आप यह जान लीजिए कि इस विभाग के मुखिया यानी प्रभागीय वन अधिकारी बांदा कौन हैं? आपको बताते चलें कि कुछ महीने पहले कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) अरविंद कुमार पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। कोलकाता में हुई प्रारंभिक शिक्षा संभल से स्थानांतरित होकर बांदा आए डीएफओ अरविंद मूलरूप से जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में हुई है। इंटरमीडिएट कोलकाता से करने के बाद प्रयागराज यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। उनके पिता डाक-तार विभाग में थे और भाई इस समय सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। नजीवाबाद-संभल में रही पोस्टिंग इससे पहले पश्चिमी यूपी के घने वन वाले क्षेत्र नजीवाबाद, मुरादाबाद मे...
CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO पर भी कार्रवाई, स्कूली बच्चों की बस का मामला

CMYogi का बड़ा एक्शन, चित्रकूट RI सस्पेंड, ARTO पर भी कार्रवाई, स्कूली बच्चों की बस का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सीएम योगी का कार्रवाई का डंडा लगातार चल रहा है। सीएम योगी ने स्कूली बच्चों की बस को सीज कर दो घंटे रोकने पर चित्रकूट के आरआई को सस्पेंड किया है। एआरटीओ के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। दो घंटे कार्रवाई के लिए रोके रखी बच्चों से भरी स्कूल बस दरअसल, मंगलवार 23 जुलाई को चित्रकूट के श्रीजी इंटर कॉलेज, खोह के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जा रही दो बसों को फिटनेस खत्म होने के कारण एआरटीओ (प्रवर्तन) चित्रकूट की टीम ने सीज कर दिया। बस को 10 स्कूली बच्चों के साथ पुलिस लाइन ले जाया गया। वाहन को करीब सवा 11 बजे सीज करने के बाद फायर सर्विस परिसर पुलिस लाइन में दाखिल कर दिया गया। ये भी पढ़ें :  यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के ...
यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले..

यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में 5 आईएएस और कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कानपुर नगर और फिरोजबाद के मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ बदल दिेए गए हैं। आईएएस सुधीर कुमार को कानपुर का नगर आयुक्त बना दिया गया है। वह अबतक कानपुर के सीडीओ थे। दीक्षा जैन बनीं कानपुर सीडीओ वहीं आईएएस दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर बना दी गई हैं। वह अब तक सीडीओ फिरोजाबाद थीं। इसी तरह आईएएस शत्रुघ्न वैश्य को सीडीओ फिरोजाबाद बनाकर भेजा गया है। आनंद शुक्ला का लखनऊ तबादला आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथारिटी की एसीईओ बनाया गया है। इसी तरह आईएएस शिव प्रसाद को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पद पर तैनाती दी गई है। इसी क्रम में कई पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।   ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझें.. ये भी पढ़ें : पढ...
बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य से चौकी इंचार्ज ने जमकर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। इससे गुस्साए सभी सदस्य अपने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे। साथ ही दोषी चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिला है कि पुलिस अधीक्षक के लौटते ही कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर यादव बिसंडा के वार्ड-27 से जिपं सदस्य हैं। वार्ड-27 से सदस्य हैं चंद्रशेखर उनका आरोप है कि 22 जुलाई को चौकी इंचार्ज सिंहपुरमाफी राजेश मिश्रा ने सिपाही के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही धमकी भी दी। इस मामले में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ सदस्य जिलाधिकारी से मिले। दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझे...
Hamirpur : नवागत अधीक्षण अभियंता सुनीलकांत ने कार्यभार संभाला

Hamirpur : नवागत अधीक्षण अभियंता सुनीलकांत ने कार्यभार संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : लोक निर्माण विभाग हमीरपुर सर्किल में नवागत अधीक्षण अभियंता सुनील कांत ने कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह आगरा में पीएमजेएसवाई में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत रहे हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न कार्ययोजनाओं को समय से पूरा कराया जाएगा। हमीरपुर बाईपास का निर्माण तेज रफ्तार से पूरा कराना प्राथमिकता रहेगी। ये भी पढ़ें : बांदा में 70 लाख के घोटाले का खुलासा, होगी FIR, पढ़ें पूरा मामला.. ये भी पढ़ें : यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, अमित वर्मा बने लखनऊ जेसीपी    ...
कानपुर : घर में पड़ा मिला नेशनल बॉक्सर सुबोध का शव, ये है आशंका..

कानपुर : घर में पड़ा मिला नेशनल बॉक्सर सुबोध का शव, ये है आशंका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : राष्ट्रीय मुक्केबाज सुबोध गुप्ता का शव आज कानपुर में चकेरी के पॉश इलाके कृष्णापुरम में उनके घर में मिला। बताते हैं कि वह घर में आजकल अकेले थे। उनकी पत्नी बेटे के पास बीते करीब 25 दिनों से अमेरिका गई हुई थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पत्नी की पति से शनिवार को आखिरी बार बात हुई। इसके बाद फिर पति का फोन नहीं उठा। बेटे के पास अमेरिका गई हैं पत्नी, घर पर थे अकेले पत्नी ने अनहोनी की आशंका होने पर पति के दोस्त को घर भेजा। इसके बाद लोगों को पता चला कि सुबोध का शव घर के बाथरूम में पड़ा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों का ये भी पढ़ें : नेम प्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार को झटका   इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृष्णापुरम के रहने वाले सुबोध (68) अपनी पत्नी संगीता के साथ रहा करते थे। उनके करी...
बांदा : आयुक्त और DIG के निर्देश, पीड़ित को एक समस्या के लिए बार-बार न दौड़ाएं

बांदा : आयुक्त और DIG के निर्देश, पीड़ित को एक समस्या के लिए बार-बार न दौड़ाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह और डीएम नगेंद्र प्रताप ने बबेरू में जनसमस्याएं सुनीं। मौका संपूर्ण समाधान दिवस का रहा। बबेरू तहसील सभागार में सभी अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त श्री त्रिपाठी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें। बबेरू में संपूर्ण समाधान दिवस पीड़ित को एक ही समस्या के लिए बार-बार न आना पड़े। डीआईजी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम आपसी विवाद, भूमि पैमाइश एवं अन्य विवादित समस्याओं का मौके पर निरीक्षण करते हुए निस्तारित करें। डीएम नगेंद्र प्रताप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरतापूर्वक लें। आयुक्त द्वारा तहसील परिसर में अटल वाटिका का शुभारंभ भी किया गया। ये भी पढ़ें : बांदा शहर ...
बांदा शहर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

बांदा शहर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जेल रोड पेट्रोल पंप के पास गंदे पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। गंदा पानी आने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि गंदा पानी आने से वायरल फीवर और दूसरी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि शुरू में 1-1 घंटे पानी चलाने के बाद पानी साफ होता है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि बीच में पेयजल आपूर्ति की पाइप टूटने से गंदा पानी खींच रहा है। यह भी हो सकता है कि टंकी की सफाई के अभाव में गंदा पानी आ रहा हो। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, जलसंस्थान के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ये भी पढ़ें : बांदा में दो लड़कियां घर से गायब, पुलिस औ...
UP : बुजुर्ग का शव चार दिन बाद कुए में मिला शव, यह वजह..

UP : बुजुर्ग का शव चार दिन बाद कुए में मिला शव, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में घर से निकले वृद्ध का शव एक कुए में पड़ा मिला है। वह चार दिन पहले घर से निकले थे। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुए से निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जानकारी क अनुसार थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के मजरा पांडवन डेरा के रहने वाले 70 वर्षीय रामधनी गुरूवार को खेत गए थे। घर से खेत के लिए निकले थे बुजुर्ग फिर वापस नहीं लटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को गांव से दो किमी दूर चरवाहों ने भूपट कुए में एक शव पड़ा देखा। गांव के लोग वहां पहुंचे। मृतक के बेटे छत्रपाल ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि पिता की आंखें कमजोर हो गई थीं। रात में भूपट कुआ दिखाई नहीं दिया होगा। इसलिए उसमें गिर गए ...