Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुनील सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 14 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 13 पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इन प्रस्तावों में सबसे खास बात यह है कि जलशक्ति विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिलना है। अब गांवों में पाइप पेयजल योजना के तहत काम होगा। वहीं जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां रख-रखाव मेंटिनेंस के लिए नीति लाई जा रही है। कैबिनेट की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने इन प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी आज कैबिनेट की बैठक में सेटलमेंट डीड के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। डाटा सेंटर संशोधन नीति को भी मंजूरी मिल गई। संस्कृत छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंज...
UP : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान के बताए उद्देश्य, हाथ उठवाकर दिलाया संकल्प

UP : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान के बताए उद्देश्य, हाथ उठवाकर दिलाया संकल्प

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद बांदा के धुआंधार दौरे पर हैं। क्षेत्र में कई जगहों पर भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्याशालाएं कीं। हाथ उठवाकर कार्यकर्ताओं में जोश जगाया। जसपुरा समेत कई जगहों पर कार्यशाला ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प भी दिलाया। बांदा में अपनी तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। मंत्री श्री निषाद ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प भी दिलाया। ग्राम पंचायत जसपुरा में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के नए आयाम तैयार कर रही है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। जलशक्ति मंत्री रामके...
बांदा शहर : छात्र ने सुबह रखा जन्माष्टमी का व्रत, दोपहर में लगा ली फांसी

बांदा शहर : छात्र ने सुबह रखा जन्माष्टमी का व्रत, दोपहर में लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के खुटला मोहल्ले में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह तक सबकुछ ठीक था। छात्र ने घर में जन्माष्टमी का व्रत रखा। फिर दोपहर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने देखा तो जीवित होने की संभावना में उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। https://samarneetinews.com/banda-deadbody-found-in-sarvodaya-nagar-was-neeraj-accused-of-murder/   जानकारी के अनुसार शहर के खुटला मोहल्ले के रहने वाले गोविंद के बेटे आदित्य (13) ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। दोपहर बाद मजदूरी करके घर लौटे माता-पिता ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा डीएवी इंटर कालेज में कक्षा 8...
Banda : बांदा में बैंक मैनेजर समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, जांच शुरू

Banda : बांदा में बैंक मैनेजर समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बैंक मैनेजर समेत 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है। एसओ जसपुरा मोनी निषाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना जसपुरा क्षेत्र में कस्बे के रहने वाले अधिवक्ता विचित्रवीर सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि उनके पिता रामेश्वर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पेंशनर थे। यह है पूरा मामला उनका 5 अप्रैल 2015 को निधन हो चुका है। निधन के बाद खाते में जमा 3 लाख 48 हजार 260 रुपए मां सुमित्रा के नाम करा दिए थे। बाद में मां का भी निधन हो गया। उनकी पासबुक घर में भाई के पास थी। पासबुक ढूंढने पर मई 2024 में https://samarneetinews.com/breakingnews-horrificaccident-on-atarraroad-in-banda-two-dead-two-injured/ मिल पाई। आरोप है कि मृतक मां...
Banda : घर से बुला ले गए थे दोस्त-फिर नहीं लौटे नीरज, सर्वोदयनगर में अज्ञात शव का मामला

Banda : घर से बुला ले गए थे दोस्त-फिर नहीं लौटे नीरज, सर्वोदयनगर में अज्ञात शव का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के सर्वोदयनगर में एक नाले में पड़े मिले शव की पहचान कर ली गई। यह शव शहर के ही मर्दननाका मोहल्ले के रहने वाले युवक नीरज (27) का था। मृतक के परिजनों ने उनकी पहचान कर ली है। परिजनों का यह भी आरोप है कि तीन दोस्त उन्हें बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। चार दिन से घर से था लापता मोबाइल स्विच आफ जा रहा था। तभी पुलिस को लावारिश शव मिला। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पुलिस को शहर के सर्वोदय नगर में नाले में एक युवक का शव मिला था। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी। अब मृतक की पहचान मर्दननाका के रहने वाले अशोक कुमार के बेटे नीरज (27) के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई शेखर का कहना है कि बीती 22 तारीख को https://samarneetinews.com/banda-angered-by-her-mothers-scolding-student-hanged-herself/ 3 दोस्त उन्हें घर से ब...
BreakingNews : बांदा में अतर्रा रोड पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत-दो घायल

BreakingNews : बांदा में अतर्रा रोड पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज रविवार रात करीब पौने 9 बजे गिरवां थाना क्षेत्र में खुरहंड गांव के पास भीषण हादसा हो गया। अतर्रा रोड पर खुरहंड से पहले बरसड़ा गांव के सामने एक आटो और बाइक की टक्कर हो गई। इलाज के दौरान घायलों की हालत गंभीर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची गिरवां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मृतकों की पहचान कर ली है। मरने वालों में खुरहंड गांव के मुखिया पंडित (65) और अनिल कुमार (50) शामिल हैं। गिरवा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहां घायलों का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए।  अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : बांदा में गड़बड़झाले पर ...
Banda : मां की डांट से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, फिर..

Banda : मां की डांट से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मां की डांट से नाराज एक छात्रा ने फांसी लगा ली। फिर अच्छी बात यह रही कि परिवार के लोगों की नजर पड़ गई। समय रहते उसे फंदा काटकर बचा लिया गया। छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जसपुर कस्बे के रहने वाली एक छात्रा आज कोचिंग नहीं जा रही थी। 13 वर्षीय छात्रा को उसकी मां ने इसी बात पर डांट दिया। छात्रा का अस्पताल में चल रहा इलाज नाराज होकर वह कमरे में घुस गई। इसके बाद दीवार में लगी एक बड़ी सी खूंटी पर कपड़े से फंदा कस लिया। कुछ देर बाद परिवार के लोग उसी कमरे में पहुंचे। https://samarneetinews.com/big-accident-jhansi-businessman-husband-wife-died/ परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने फंदा काटकर उसे बचाया। फिर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोग घटना को लेकर परेशान हैं। उधर, ...
UP : गड़बड़झाले पर कंपनी हुई ब्लैक लिस्टेड, जांच में हुआ था यह खुलासा..

UP : गड़बड़झाले पर कंपनी हुई ब्लैक लिस्टेड, जांच में हुआ था यह खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गलत शपथ पत्र देकर पीसीएफ में ट्रांसपोर्ट का ठेका लेने वाली कंपनी मे. अखिल भुवन कंट्रक्शन को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। पीसीएफ के कार्यकारी निदेशक ने जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस कंपनी ने पीसीएफ के अलावा वही 6 ट्रक विपणन विभाग में भी लगाए हुए हैं। इस कारण खाद और बीज वितरण का काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ। शपथपत्र में दी थी गलत जानकारी यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. (PCF) के कार्यकारी निदेशक विनोद पटेल ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि खाद-बीज ढुलाई के कामको मे. अखिल भुवन कंट्रक्शन कंपनी ने आवेदन किया था। शपथ पत्र में ट्रक किसी दूसरी जगह न लगे होने की जानकारी दी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के 1 जुलाई के पत्र में 6 ट्रक उसी नंबर के सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी में लगे मिले। ये भी पढ़ें : झांसी में कानपुर ह...
बांदा में मिला शव गोरखपुर के विजय का निकला, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में मिला शव गोरखपुर के विजय का निकला, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ट्रेन से कटकर हुई अज्ञात युवक की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बताते चलें कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने में जुटी थी। मृतक की पहचान गोरखपुर के महुलियापुरवा के विजय बहादुर (25) पुत्र दयानंद गौड़ के रूप में हुई है। तलाशते हुए बांदा पहुंचे परिजन मृतक के चाचा सरवन गौढ़ का कहना है कि विजय बहादुर पूना में रहकर काम करते थे। 19 तारीख को पूना से घर आने के लिए निकले थे। इसी बीच बांदा रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जब वह घर नहीं पहुंचे तो ये भी पढ़ें : हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी परिजनों ने तलाश शुरू की। उन्हें तलाशते हुए परिजन बांदा पहुंचे। जीआरपी ने फोटो दिखाई तो परिजनों ...
संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद यूपी में होने वाले उप चुनाव में संघ के भी सक्रिय होने की खबरों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा है। सपा मुखिया ने बिना नाम लिए कहा है कि अब भाजपा के ‘संगी-साथी’ कह रहे हैं कि वो बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। कहा कि इसका मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय से भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़ भाग चुका है। कुल मिलाकर अखिलेश यादव ने कहा है कि कमजोर बीजेपी को संभालने निकले आरएसएस को पीडीए करारा जवाब देगा। अखिलेश ने सरकार, संघ और बीजेपी संगठन की बैठक पर निशाना दरअसल, अखिलेश यादव का सीधा इशारा दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा संगठन और आरएसएस के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर हुई बैठक को लेकर था। एक्स (X) पर सपा मुखिया ने लिखा है कि हार के बाद भाजपा के गुटों ने आपस में एक-दूसरे...