Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: आयकर

व्यापारियों को आयकर-पे की बारीकियां के साथ फायदे बताए

व्यापारियों को आयकर-पे की बारीकियां के साथ फायदे बताए

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आयकर विभाग द्वारा एक आयकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को संगोष्ठी में किया जागरूक  इसमें आयकर दाताओं, खासकर व्यापारियों को आयकर के विषय में जानकारियां दी गईं। उनको जागरूक करते हुए बताया गया कि कैसे टैक्स पे करने के बाद वे ज्यादा निश्चिंत रहते हैं। साथ ही उनको आयकर नियमों में हुए बदलावों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि वह पहले से ज्यादा आसानी से अपने टैक्स पे कर सकते हैं। इस मौके पर व्यापारियों ने भी अपने सवाल अधिकारियों से किए। व्यापारियों ने टैक्स पे में आने वाली समस्याओं का भी समाधान जाना। साथ ही अधिकारियों को अपने भी सुझाव दिए। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी इस दौरान आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त वीएस नेगी ...
लखनऊ में कारोबारी के पांच ठिकानों पर आयकर छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना मिला

लखनऊ में कारोबारी के पांच ठिकानों पर आयकर छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना मिला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आयकर विभाग ने लखनऊ के कारोबारी राजा बाजार निवासी कन्हैया लाल रस्तोगी तथा संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों पर छापे मारे। करीब 36 घंटे की छापेमारी के दौरान विभाग को रस्तोगी बंधुओं के ठिकानों से लगभग 87 किलो सोना और 8.08 करोड़ का कैश मिला है। सोने की कीमत 31 करोड़ रूपए बताई जा रही है। पुस्तैनी सूदखोरी है काम, 98 करो़ड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज, 60 करो़ड़ से अधिक खपाने का खुलासा   इतना ही नहीं आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान मौके से करीब 98 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। साथ ही लगभग 60 करोड़ से अधिक खपाए जाने का खुलासा भी हुआ है। वहीं आयकर विभाग को करोड़ो की बेनामी जमीन की खरीद फरोख्त के भी दस्तावेज मिले हैं। बताते चलें कि दोनों रस्तोगी बंधु, रस्तोगी एंड संस के नाम से हवाला कारोबार और सर्राफ का धंधा चलाते हैं और इनका पुस्तैनी सूदखोरी का धंधा भी है।...