Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

व्यापारियों को आयकर-पे की बारीकियां के साथ फायदे बताए

बांदा के एक होटल में व्यापारियों को आयकर नियमों की जानकारी देते संयुक्त आयुक्त आयकर विभाग व अन्य अधिकारी।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आयकर विभाग द्वारा एक आयकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को संगोष्ठी में किया जागरूक 

इसमें आयकर दाताओं, खासकर व्यापारियों को आयकर के विषय में जानकारियां दी गईं। उनको जागरूक करते हुए बताया गया कि कैसे टैक्स पे करने के बाद वे ज्यादा निश्चिंत रहते हैं। साथ ही उनको आयकर नियमों में हुए बदलावों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि वह पहले से ज्यादा आसानी से अपने टैक्स पे कर सकते हैं।

आयकर जागरूकता गोष्ठी में मौजूद व्यापारीगण।

इस मौके पर व्यापारियों ने भी अपने सवाल अधिकारियों से किए। व्यापारियों ने टैक्स पे में आने वाली समस्याओं का भी समाधान जाना। साथ ही अधिकारियों को अपने भी सुझाव दिए।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

इस दौरान आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त वीएस नेगी मौजूद रहे। व्यापरियों में संजय गुप्ता, मोती लाल अग्रवाल, विजय गुप्ता (सीए), भुवनेंद्र मोहन गुप्ता, (एड.), अमित सेठ भोलू, भुवनेंद्र रावत, पंकज रावत, मनोज जैन, इंदू मोहनवाल, दीपक पेरी आदि मौजूद रहे।