Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम

प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें..

प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम, देखें तस्वीरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या में आज गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर जय श्री राम का उद्घोष होता रहा। इसी के साथ राजा राम अपने भव्य मंदिर में माता जानकी के साथ विराजमान हो गए। इस शुभ अवसर पर सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजती रही। ब्रह्ममुहूर्त से ही आध्यात्मिक माहौल ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। फिर प्रभु राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार हुआ। 19 धर्माचार्यों समेत अन्य लोग भी रहे बताते हैं कि इस अवसर पर 19 संत धर्माचार्य मौजूद रहे। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट और संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौज...