Wednesday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा: देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

बांदा: देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खत्री पहाड़ से देवी दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को ही कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी क्षेत्र में हुई घटना, बोलेरो ने बाइक में मारी पीछे से टक्कर जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के मजरा जनकपुरवा के रामऔतार के बेटे रवि (30) अपने पड़ोसी दोस्त पप्पी पांडे के साथ देवी दर्शन के लिए गिरवां गए थे। वहां खत्री पहाड़ मंदिर में दर्शन कर दोनों रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बांदा से कानपुर रेफर हुए दोनों...
Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड

Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: कानपुर की डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में 'प्लैनेट बडी अवार्ड' मिला है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से कुल 8 लोगों को यह सम्मान मिला है। इनमें कानपुर से डॉ. शर्मा को यह सम्मान मिला है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सम्मानित बताते हैं कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक, ई-वेस्ट प्रबंधन कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. शर्मा कानपुर प्लॉगर्स नामक एक युवा-नेतृत्व वाले संगठन की संस्थापक भी हैं। ये भी पढ़ें: पद्मश्री मालिनी अवस्थी को खास सम्मान-इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह.. यह संगठन बीते कई वर्षों से शहर और गंगा तट पर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय है। इसके लिए डाॅक्टर संजीवनी को लोगों ने बधाई दी है। साथ ही उनके कार्यों की सराहना हो रही है। ये भी पढ़ें: अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी...
UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात उसके जीवन की आखिरी रात बन गई। तड़के सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि एक दिन पहले ही 75 साल के सगरू राम ने 3 बच्चों की मां 35 साल की मनभावती से शादी की थी। दोनों की शादी का वीडियो हुआ था वायरल बुजुर्ग की पत्नी और महिला के पति की मौत हो चुकी थी। सगरू राम के कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले वह मनभावती (35) के संपर्क में आए। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। सोमवार को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रात में सभी सोने चले गए। तड़के सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जा...
फतेहपुर में आकाशीय बिजली से बाप-बेटे समेत 7 लोगों की मौत 

फतेहपुर में आकाशीय बिजली से बाप-बेटे समेत 7 लोगों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फतेहपुर: फतेहपुर में बीते 24 घंटे से बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच आकाशीय बिजली से बाप-बेटे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में रवि पाल (36) अपने 14 वर्षीय पुत्र ऋषभ पाल के साथ खेतों पर गए थे। अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं वहां अचानक बारिश शुरू होने पर बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताते हैं कि तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव में हुई। वहां नीरज गुप्ता और कल्लू गुप्ता और विपिन रैदास (30) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। ये लोग खेतों से भैंस चराकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी इसी तरह गाजीप...
यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बघरा बाईपास पर आज बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे भीषण हादसा हो गया। एक कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे हुए शवों को बाहर निकाला। शवों की हालत देखकर हर कोई सहम सा गया। मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाइवे के बघरा बाईपास पर आज सुबह यह हादसा हुआ। हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर के रहने वाले हैं, जो अस्थि विसर्जन को हरिद्वार जा रहे थे। परिवार के 6 लोगों की मौत से परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें: Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी  https://samarneetinews.com/rohini-who-accused-bij...
यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान

यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है। यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री पर हुए हमले के संदर्भ में कही। साथ ही पूर्व मंत्री पर हमले की न्यायिक जांच की मांग भी की है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी की सरकार में खनिज विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमला हो गया था। सपा प्रमुख ने न्यायिक जांच की मांग उठाई उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू (KGMU) ले जाया गया था। वहां सिर पर टांके लगे और हाथ में भी चोट आई। गायत्री का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी फिलहाल पूर्व मंत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, खुद पर हुए हमले के बाद पूर्व मंत्री ने कहा था कि हमारा किसी से विवाद नहीं है। हमला करने व...
बांदा से कानपुर रोडवेज AC बस सेवा शुरू, अयोध्या भी जाएंगी रोज दो बसें

बांदा से कानपुर रोडवेज AC बस सेवा शुरू, अयोध्या भी जाएंगी रोज दो बसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से परिवहन विभाग ने 28 नई बसें मिली हैं। इनमें 4 एसी बसें हैं जो यात्रियों को सुखद यात्रा का एहसास कराएंगी। सामान्य बसों को ग्रामीण रूट पर लगाया गया है। वहीं चार एसी बसों को अयोध्या और कानपुर मार्ग पर लगाया गया है। मंगलवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोडवेज आरएम संदीप अग्रवाल ने जानकारी दी है। बताया कि एक एससी बस सुबह 7 बजे और दूसरी सुबह 8 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। दो बसें अयोध्या के लिए रवाना होंगी। ये भी पढ़ें: Banda: हादसे में किसान की मौत-सड़क जाम कर परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा https://samarneetinews.com/primary-teachers-in-banda-submitted-memorandum-to-mp/ https://samarneetinews.com/farmer-dies-in-banda-accident-family-villagers-block-road-and-create-ruckus/ https://samarneetinew...
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने कैंची से कई वार किए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताते हैं कि उन्हें 10 टांके लगे हैं। उनके शरीर पर और भी जख्म हैं। पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदी से कहासुनी हो गई। बंदी सफाई का काम करता है। उसने पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे  https://samarneetinews.com/ind-a-vs-aus-a-first-odi-abandoned-due-to-rain-in-kanpur/ ...
IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे

IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर ग्रीनपार्क को आठ साल बाद मिली वनडे सीरीज की मेजबानी का रंग बारिश ने फीका कर दिया। मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाला पहला वनडे मैच रद्द हो गया। यह मैच बिना एक भी गेंद फेंके ही कैंसिल हो गया। सुबह खिली धूप-दोपहर में तेज बारिश से बिगड़ा खेल मौसम इतनी तेजी से बदला कि सुबह खिली धूप में क्रिकेट प्रेमियों ने सोचा भी नहीं था कि शाम होते-होते मैच रद्द भी हो सकता है। दोपहर में लगभग 12:30 बजे बादल छाए और फिर हुई मूसलाधार बारिश ने खेल का माहौल ही बिगाड़ दिया। मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने शाम 5:15 बजे मैच रद्द होने की घोषणा की। अब अगला मैच 3 अक्तूबर को होगा। ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह.. ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़किय...
UP: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत

UP: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: गैंगस्टर मामले में जमानत के बाद आज देर शाम सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा हो गए। लगभग 34 महीने बाद इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल से छूटे हैं। इससे पहले रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद इरफान सोलंकी ने पत्नी और बेटों को गले लगाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम भी मौजूद रहा। पुलिस की भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। इरफान के परिवार के लोग भी उन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। ये भी पढ़ें: देखें Video ! क्यों जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा इरफान सोलंकी.? https://samarneetinews.com/read-why-did-sp-mla-irfan-solanki-start-shouting-animal-animal-animal-watch-video/    ...