Banda: महिला यात्री के पास बैठने से टोका तो ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह पीटा
समरनीति न्यूज, बांदा: प्राइवेट बस में एक व्यक्ति को महिला यात्री के बराबर में बैठने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर ड्राइवर और कंडक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटनाक्रम शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा शहर में संकटमोचन मंदिर के पास पेट्रोलपंप के सामने हुआ। बताते हैं कि बस गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आई थी।
संकट मोचन मंदिर के पास हुई घटना
बस एक प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी की बताई जा रही है। प्राइवेट बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के धर्मेंद्र (42) व कंडक्टर बबेरू के पतवन गांव के मुन्ना (30) का कहना है कि गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आए थे।
सूरत से बांदा सवारी लेकर आई थी बस
सूरत से एक रणधीर नाम का यात्री भी बांदा के लिए बस में सवार हुआ। वह अपनी सीट पर न बैठ एक महिला यात्री के बराबर में सीट पर बैठ गया। मना करने पर भी वहां ...









