Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

चमत्कार: अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जीवित बचा-देखें तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बड़ी पुरानी कहावत है हम सभी ने कई बार सुनी-पढ़ी है..जाको राखे साईयां..मार सके न कोय..कुछ ऐसा ही चमत्कार आज अहमदाबाद विमान हादसे के समय सामने आया। एक व्यक्ति इस दर्दनाक भयावह हादसे में सुरक्षित जीवित बच गया। हालांकि, वह बुरी तरह घायल और झुलस गया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निधन की खबर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताते चले हैं कि एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक आॅफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार एक यात्री रमेश विश्वास कुमार बुरी तरह घायल हैं, लेकिन सुरक्षित बच गए हैं। उनका कहना है कि वह खुद यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह जीवित हैं। कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उधर, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे में निधन की पुष्टि की है। ये भी पढ़ें: अहमदाबा...
अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार 

अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे विमान में सवार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का जो विमान क्रैश हुआ है इस विमान में कुल 242 लोग थे। इनमें एक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे। बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी लंदन अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। लंदन परिवार से मिलने जा रहे थे रुपाणी जानकारी के अनुसार, विमान ने ठीक 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी। यह विमान अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ा। उड़ान के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री पार भी नहीं कर पाया कि क्रैश हो गया। विमान में किसी यात्री के जीवित होने की बहुत ही कम संभावना जताई जा रही है। ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos:  https://samarneetinews.com/in-ahmedabad-airindia-plane-going-to-london-crashed-242-passengers-were-on-board/...
अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos:

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश-242 यात्री थे सवार-देखें Photos:

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क: अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान आज उड़ान भरने के बाद रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। इनमें 10 क्रू मेंबर भी थे। अबतक 100 के शव मिल चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह, अभिनेता सन्नी देओल, अक्षय कुमार ने भी दुख जताया है। उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ क्रैश एयरलाइन ने यात्रियों को जानकारी देने के लिए एक हॉटलाइन 1800 5691 444 स्थापित कर दी है। बताते हैं कि विमान दो टुकड़ों में टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया और इसकी पैरेंट कंपनी टाटा ग्रुप की ओर से इस संबंध में बयान जारी कर जानकारी दी गई है। घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, है कि वह अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे को लेकर स्तब्ध हैं। बताते हैं कि अमहदाबाद से विमान के तुरंत टेक आफ करने के बाद यह हादसा हो गया है। ...
बांदा में मेधावियों का सम्मान-सदर विधायक ने विद्यार्थियों को दिए मेडल-प्रशस्तिपत्र

बांदा में मेधावियों का सम्मान-सदर विधायक ने विद्यार्थियों को दिए मेडल-प्रशस्तिपत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में मेधावियों को सम्मानित किया। सभी मेधावियों को 1-1 लाख रुपए और टैबलेट तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में भी मेधावियों का सम्मान हुआ। बुंदेलखंड के बांदा जिले में भी मेधावियों को सम्मानित कर उन्हें सफलता के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें सफलता के मंत्र दिए। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों को निरंतर सफलता के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए यह पहल की है। जिले के मेधावियों को मिली नई प्रेरणा यह निश्चित रूप से विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी। मेधावियों के सम्मान का यह कार्यक्रम बांदा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। वर्...
Banda: 8वें दिन आंखों में दर्द समेटे दुनिया छोड़ गई 3 साल की मासूम, कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता..

Banda: 8वें दिन आंखों में दर्द समेटे दुनिया छोड़ गई 3 साल की मासूम, कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगभग 8 दिन पहले दुष्कर्म का शिकार हुई 3 साल की मासूम बच्ची ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम से इंसानियत शर्मसार हो गई। इस बच्ची का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताते हैं कि 8 दिन लगातार बच्ची की हालत गंभीर बनी रही। एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ था आरोपी आखिरकार दर्द लिए दुनिया छोड़कर चली गई। कानपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के शव का तीन डाॅक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। बताते चलें कि मामले में बांदा पुलिस आरोपी सुनील निषाद को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के पैर में गोली लगी थी। कानपुर रेफर हुई थी बच्ची, यह पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार (3 जून) को शादीशुदा युवक सुनील निषाद टॉफी का लालच देकर मासूम को घर में उठा ल...
संशोधित: अखिलेश यादव ने कुशीनगर की कार्यकारिणी की भंग, सिर्फ जिलाध्यक्ष बचे

संशोधित: अखिलेश यादव ने कुशीनगर की कार्यकारिणी की भंग, सिर्फ जिलाध्यक्ष बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़ बाकी पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। जिले के सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि संगठन की कमजोर कड़ियों को हटाकर सपा मुखिया नई टीम तैयार करेंगे। कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़ बाकी कार्यकारिणी भंग पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई टीम में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पीडीए का असर दिखाई दे सकता है। सपा ने आज सपा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की सभी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से दी गई है। प्रदेश में बाकी जिलों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें: आपत्तिजनक Video Viral, भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निकाले गए, पढ़ें पूरी खबर.. ये भी पढ़ें: सोनम बेवफा है! यू...
UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

UP: बिजली के लिए तपते हाइवे पर लेटे ग्रामीण-महिलाएं और बच्चे भी, लापरवाह अफसरों को झकझोरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्युत संकट लगातार लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में लोकल फाल्ट, विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और उसपर जनप्रतिनिधियों का निकम्मापन आम जनता के लिए ज्यादा कष्टदायक हो रहा है। इन्हीं हालात में बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र के साथी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा आज बुधवार को सड़क पर फूटा। तपते हाइवे पर लेटकर ग्रामीणों ने चिलचिलाती धूप में विद्युत समस्या के प्रति अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। बबेरू के साथी गांव में 3 महीने से अंधेरे में रह रहे हजारों परिवार ग्रामीणों का कहना था कि कई महीनों से गांव के खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। यह पूरा मामला बांदा की बबेरू तहसील क्षेत्र का है। गांव के लोगों ने बबेरू में धूप में तपते हाइवे पर चिलचिलाती धूप में लेटकर प्रदर्शन किया। बच्चों को साथ ल...
अपडेट: बांदा में बाइकें टकराईं-दो युवकों की मौत-दो की हालत गंभीर

अपडेट: बांदा में बाइकें टकराईं-दो युवकों की मौत-दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। एक बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताते हैं कि मजदूरी कर लौट रहे बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां) के रहने वाले विनोद (25) और उनके पिता दुर्जन (45) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सचिन (17) पुत्र नेपाली और संजय (20) पुत्र जयपाल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास घटना वहां डाॅक्टरों ने विनोद और सचिन को मृत घोषित कर दिया। विनोद के पिता दुर्जन और दूसरे घायल संजय का इलाज चल रहा है। यह हादसा आज सुबह लगभग 6 बजे गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास हुआ। लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रतिघंटा के बीच रही होगी। दूसरा बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे,...
योगी सरकार मेधावियों को 1 लाख रुपए और टैबलेट के साथ करेगी सम्मानित

योगी सरकार मेधावियों को 1 लाख रुपए और टैबलेट के साथ करेगी सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 12 जून को राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इनमें विभिन्न बोर्डों की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉप विद्यार्थी शामिल रहेंगे। 166 विद्यार्थियों का होगा सम्मान शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र का कहना है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 166 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 1 लाख रुपए, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिए जाएंगे। इसमें यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉप 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में मेधाव...
आपत्तिजनक Video Viral, भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निकाले गए, पढ़ें पूरी खबर..

आपत्तिजनक Video Viral, भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निकाले गए, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में भाजपा प्रांतीय नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाल दिया गया है। दरअसल, बीती 25 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला कार्यकर्ता को गले लगाते दिखाई दिए थे। मामला गोंडा जिले का है। महिला कार्यकर्ता के साथ Viral हुआ था आपत्तिजनक Video भाजपा प्रांतीय नेतृत्व ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा गोंडा कार्यालय का एक आपत्तिजनक वीडियो 25 मई को वायरल हुआ था। इसमें जिलाध्यक्ष कश्यप एक महिला महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए थे। यह वीडियो 12 अप्रैल की रात का बताया गया था। जिलाध्यक्ष ने कही थी चक्कर आने पर गले लगा सहारा देने की बात हालांकि, वीडियो के बा...