Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज

मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मथुरा के वृंदावन में आज बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट पलट गई। इस मोटर वोट पर 25 से 30 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग लापता हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया जानकारी के अनुसार, 25 से 30 श्रद्धालु श्रृंगार घाट से मोटर वोट में बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटर वोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी.. डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में अभी मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक पंजाब के मोंगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें: यूपी में ...
बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक घटना में बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि 12 मई को उनकी शादी थी। बीडीसी सदस्य की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक फतेहपुर में बीडीसी सदस्य थे। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के बुधौली गांव के अनुज (28) पुत्र संतराम बीडीसी सदस्य थे। वह आज शुक्रवार सुबह घर से बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज बताते हैं कि इससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें बांदा के रा...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोकलाट तिराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद असम के सीएम हिमंता विस्वा का पुतला भी फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। अशोक लाट तिराहे पर किया प्रदर्शन वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्ष को परेशान करने को हथकंडे अपना रही है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू  कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित नेता हैं। उनपर असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादि...
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जांच में नाबालिग निकली है। वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने बात आयोग की जांच में सामने आई है। पता चला है कि शादी के समय वायरल गर्ल की ज्यादा उम्र बताकर फरमान खान ने उससे शादी की। मध्यप्रदेश में पुलिस ने मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष 2 महीने थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में मामले की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये भी पढ़ें: Bol...
सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर कोतवाली देहात के नैपालापुर में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोपी रिटायर पुलिस कर्मी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सीतापुर के नेपालापुर में वारदात जानकारी के अनुसार, सीतापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह का सरोज चैरिटेबल नाम से ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक की ऊपरी मंजिल पर वह पत्नी और बेटे शिवेश (40) व बहू के साथ रहते हैं। रिटायर हेड कांस्टेबल का बेटा है आरोपी इसी मकान में नीचे ब्लड बैंक संचालित होता है। ऊपरी मंजिल में लैब में कार्यरत कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी है। बताते हैं कि आजमगढ़ के सतीश यादव (35) ...
यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी

यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज गुरुवार को 12 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसी तरह जालौन, सहारनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में नए एएसपी को तैनाती दी गई है। सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल, अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर और ट्विंकल जैन लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात हुए हैं। यह है पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: UP : 21 आईपीएस अफसरों के तबादले, अयोध्या-सहारनपुर और बिजनौर में नए एसपी  ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश घोषित हो सकता है आपदाग्रस्त, सीएम योगी ने कही यह बात..   https://samarneetinews.com/uttarpradesh-maybe-declared-disaster-hit-state-cmyogi-said-this/ https://samarneetinews.com/transfer-of-21-ips-officers-including-sp-of-many-districts/ https://samarneetinews.com/cmyogi-orders-relief-within-24hours-cmyogi-says-negligence-willnot-be-tolerated/ ht...
बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। पहले श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आज से शुरू हुई श्रमद्भागत कथा यह कथा राम ह्रदय दास जी, रामायण कुटी चित्रकूट द्वारा सुनाई जाएगी। कथा की मुख्य यजमान श्रीमती रानी गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता हैं। शोभा यात्रा में अशोक त्रिपाठी, विजय गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, प्रेमकिशोर श्रीवास्तव, ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार रामदेव दीक्षित, प्रेमनारायण दि्वेदी, कल्याण सिंह, बीके सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी, राजेश सिंह, ममता चौहान, मनीष तिवारी, रणधीर सिंह, स्वयंबर सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भ...
उत्तर प्रदेश घोषित हो सकता है आपदाग्रस्त, सीएम योगी ने कही यह बात..

उत्तर प्रदेश घोषित हो सकता है आपदाग्रस्त, सीएम योगी ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश आपदाग्रस्त घोषित हो सकता है। सीएम योगी ने इस संबंध में बड़ी बात कही है। सीएम योगी ने संकेत दिया हैं कि उत्तर प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित किया जा सकता है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को बड़ी आपदा का सामना करना पड़ रहा है। रबी की फसलों को भारी हानि पहुंची है। ऐसे में सीएम योगी ने किसानों प्रति गहरी संवदनाएं जताई हैं। कृषि विज्ञान कांग्रेस में बोले मुख्यमंत्री दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में कहा है कि अतिवृष्टि- ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसमें बीमा कंपनियां सर्वे कर राहत देने का काम करेंगी। लेकिन वे सभी को राहत नहीं देंगीं। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमार...
बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से लगभग 9 लाख के चोरी के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बांदा की कालिंजर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया चोर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। सर्राफा की दुकान से किए थे गायब जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाए करने वाले ईरानी गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 9 लाख की चोरी के जेवर बरामद किए हैं। दुकान से झांसा देकर ले गए थे जेवर पुलिस का कहना है कि कालिंजर के ब्रजनंदन ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान से कुछ अज्ञात लोगों ने जेवर का डिब्बा गायब कर दिया था। आरोपी गहने देखने के दौरान झांसा देकर लाखों के जेवर ले गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू...
बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर शोक सभा भी की गई। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का आज बुधवार को निधन हो गया। यह कांग्रेस पार्टी और हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें उन्होंने कहा कि बांदा से भी मोहसिना किदवई जी का आत्मीय रिश्ता रहा है। वह पार्टी की कद्दावर नेताओं में थीं। शोक सभा में जिला महासचिव शोएब रिजवी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, इरफान खान सभासद, अशर...