Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सांसद

बांदा में स्वागत से गदगद हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

बांदा में स्वागत से गदगद हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से तिन्दवारी के रास्ते लखनऊ जा रहे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत विधानसभा तिन्दवारी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत मिलेगी। इस मौके पर तिन्दवारी नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व कॉपरेटिव चेयरमैन (हमीरपुर) पुष्पेंद्र यादव, रामकेवल यादव, देवनारायण पटेल, भिक्खू खान, रमेश विश्कर्मा, छोटू पटेल, पंकज त्रिपाठी, लल्लू गुप्ता, बहोरी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। जरूर पढ़ेंः बदहाल बुंदेलखंड, बेहाल किसानः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन सावन धूल उड़ाई”, अगर यह बुंदेली कहावत सच है तो.....
साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 2019 में जाने से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण 

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 2019 में जाने से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। भाजपा सांसद ने कहा कि राम मंदिर मामले में कोर्ट से कभी भी निर्णय हो सकता है। साथ ही कहा है कि अगर कोर्ट से निर्णय नहीं भी होता है हमारी धर्म संसद होगी। कहा कि साधू-सन्यासी धर्म संसद में बैठकर निर्णय लेंगे। इस दौरान साक्षी महाराज ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि शशि थरूर ने हिंदू पाकिस्तान का बयान देकर पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और शशि थरूर को पार्टी से निकाल देना चाहिए।       संबंधित खबरः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ  ...