Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लाल बहादुर शास्त्री जयंती

प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रतापगढ़ जिला कारागार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार पर 9 बजे ध्वजारोहण हुआ। फिर राष्ट्रपिता गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिष्ठान वितरण भी इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया। बताया जाता है कि कारागार में लगभग 10 बजे बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर्स लाला राम, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: सनसनी: लखनऊ म...
बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने महात्मा गांधी, शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरिया पासी को भी किया याद साथ ही प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "सत्य और अहिंसा का दूसरा नाम महात्मा गांधी है। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलकर राह दिखाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा सेना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लिए उदारवादी नीति अपनाकर 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक...
बांदा पुलिस ने मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

बांदा पुलिस ने मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में दोनों महापुरुषों को चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसी तरह सभी थानों एवं चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों को नमन किया। ये भी पढ़ें :  सतर्कताः आईजी रेंज आलोक सिंह ने नोएडा से मेरठ तक और मेट्रो से सड़कों तक चलाया चेकिंग अभियान ये भी पढ़ें : UP : अक्टूबर में इन 10 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…एडवांश कर लें प्लानिंग..      ...