लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाईकोर्ट ने अधिकार सीज किए तो लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल बैकफुट पर आ गईं। पांच महीने बाद लखनऊ महापौर ने सपा पार्षद ललित तिवारी को शपथ दिलाई। बताते हैं कि लखनऊ के नगर निगम के 66 साल के इतिहास में यह पहला मौका है। जब कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई। वह भी लखनऊ महापौर के अधिकार सीज करने के बाद।
राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा मामला
दरअसल, यह मामला फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा है। वहां भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू पार्षद पद पर जीते। दूसरे नंबर पर सपा के ललित तिवारी रहे। बताते हैं कि दोनों के बीच वोटों का अंतर लगभग 1700 वोटों का था।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..
ललित ने वाद दायर किया कि भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने शपथपत्र में शादी की जानकारी गलत दी है। अपर जिला जज की कोर्ट ने प्रदीप ...
