यूपी में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों को बोलेरो ने रौंदा, 2 की मौत- 4 गंभीर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे 6 बच्चों को रौंद दिया। इनमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 की हालत अस्पताल में लगातार गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
चालक पुलिस हिरासत में..
जानकारी के अनुसार, मूंढापांडे-करनपुर मार्ग पर मुड़िया भायपुर गांव में यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान रनवीर सिंह की बेटी चित्रा (1), इंदल के बेटे अंश (2) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल
बताते हैं कि ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लि...
